scriptRam Mandir : मुम्बई में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में जुटे देश भर के कलाकार | Ram mandir Construction in letest update | Patrika News
अयोध्या

Ram Mandir : मुम्बई में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में जुटे देश भर के कलाकार

राम जन्मभूमि परिसर को सजायेंगे देश शिल्प शास्त्रीय कलाकार, ट्रस्ट कलाकरों से मांगी राय

अयोध्याJun 25, 2021 / 01:01 am

Satya Prakash

मुम्बई में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जुटे देश भर के कलाकार

मुम्बई में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक जुटे देश भर के कलाकार

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम मंदिर निर्माण के बाद परिसर को विकसित करने की योजना पर मंथन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न प्रकार से बनने वाले भवन व दीवारों व म्यूजियम को सजाए जाने के लिए रामायण कालीन चित्रण से सजाए जाने की योजना भी तैयार किया जा रहा है। जिसमे देश कई क्षेत्रों से शिल्पकारों से राय ली जा रही है। और आज मुम्बई पुणे व दिल्ली के कलाकारों के साथ बैठक पर योजना मंथन किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा के साथ कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी मौजूद रहे।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने बताया कि आज शिल्पी शास्त्री कलाकारों के साथ बैठक किया गया लगभग 10 मुंबई, पुणे और दिल्ली के जाने-माने शिल्प शास्त्रीय कलाकार रहे हैं यह सभी कलाकार राम जन्मभूमि परिसर के विकास में अपनी चित्रकारी किस प्रकार से किया जाएगा किस प्रकार से कलाकृतियां तैयार की जाएंगी आज पूरा दिन इसी पर चर्चा और मंथन किया गया। वहीं कहा कि परिसर को रामायण और भारतीय संस्कृति को देखते हुए चित्रण से भी सजाया जाएगा। इस बैठक में चित्रण करने वाले आर्किटेक के साथ म्यूजियम व अन्य कलाकार भी शामिल रहे।

Home / Ayodhya / Ram Mandir : मुम्बई में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में जुटे देश भर के कलाकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो