scriptRam Mandir Ayodhya : मंदिर निर्माण के लिए निर्माण स्थल पर लगाया जा रहा 250 फुट ऊंचा टावर क्रेन | Ram mandir Construction in letest update | Patrika News
अयोध्या

Ram Mandir Ayodhya : मंदिर निर्माण के लिए निर्माण स्थल पर लगाया जा रहा 250 फुट ऊंचा टावर क्रेन

चेन्नई से 20 ट्रकों से अयोध्या लाया जा रहा टावर क्रेन का पार्ट, पत्थरों को दूसरे स्थानों तक पहुंचाने में होगा इस्तेमाल

अयोध्याSep 09, 2021 / 11:26 pm

Satya Prakash

 मंदिर निर्माण के लिए निर्माण स्थल पर लगाया जा रहा 250 फुट ऊंचा टावर क्रेन

मंदिर निर्माण के लिए निर्माण स्थल पर लगाया जा रहा 250 फुट ऊंचा टावर क्रेन

अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर नींव भराई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है तो वहीं अब प्लिंथ निर्माण से लेकर मंदिर निर्माण किये जाने के लिए 250 फुट ऊंचा टावर क्रेन लगाया जा रहा है। जिसके माध्यम बड़े से बड़े पत्थर को आसानी से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकेगा।
मंदिर निर्माण में टावर से ही लगाए जाएंगे पत्थर

राम मंदिर निर्माण को लेकर बनाए गए 400 फुट लंबे और 300 फुट चौड़े स्थल पर नींव भराई का कार्य किया गया है। जिस पर मिर्जापुर के पत्थरों से प्रिंट निर्माण का कार्य किया जाएगा जिस पर ग्रेनाइट मार्बल भी लगेंगे उसके बाद मंदिर निर्माण के लिए तरासे गए राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से निकलने वाली पिंक स्टोन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। वहीं प्लिंथ निर्माण से लेकर मंदिर निर्माण तक अब बड़े पत्थरों का ही कार्य जगाना है जिसके लिए बड़ी मशीनों को लगाए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है चेन्नई से चलकर आज अयोध्या पहुंचे टावर क्रेन के सामग्री को परिसर में शिफ्ट किया जा रहा है। और जल्द ही मंदिर निर्माण स्थल के पास ढाई सौ फुट ऊंचे टावर क्रेन को तैयार कर दिया जाएगा।
चेन्नई से लाया गया टावर क्रेन का पार्ट

अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर में लगने वाली टावर क्रेन के पार्ट को लेकर अयोध्या पहुंचे ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि लगभग 20 ट्रकों पर एक टावर लगाए जाने की सामग्री को लाया जा रहा है जिसे राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के लिए लगाया जाएगा वही बताया कि यह टावर क्रेन के पार्ट है। जो कि लगभग 250 से 300 फुट ऊंचाई तक हो सकता है। जिसे चेन्नई से लाया जा रहा है।

Home / Ayodhya / Ram Mandir Ayodhya : मंदिर निर्माण के लिए निर्माण स्थल पर लगाया जा रहा 250 फुट ऊंचा टावर क्रेन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो