scriptRam Mandir Nirman : राम जन्मभूमि परिसर में दिखेंगे रामकथा के प्रसंग, रामनगरी में रोपे जाएंगे सीता अशोक | Ram related stories will be seen in Ram Janmabhoomi | Patrika News
अयोध्या

Ram Mandir Nirman : राम जन्मभूमि परिसर में दिखेंगे रामकथा के प्रसंग, रामनगरी में रोपे जाएंगे सीता अशोक

Ayodhya Ram Mandir Nirman- रामलला परिसर में बनने वाली रामगैलरी में रामकथा के 108 प्रसंगों का अंकन किया जाएगा

अयोध्याJul 11, 2021 / 07:36 pm

Hariom Dwivedi

ayodhya_ram_mandir.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
अयोध्या. Ayodhya Ram Mandir Nirman- श्रीराम जन्मभूमि परिसर में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। इसके साथ ही रामलला परिसर में अन्य कार्य भी चल रहे हैं। रामलला परिसर में बनने वाली रामगैलरी में रामकथा के 108 प्रसंगों का अंकन किया जाएगा। इनसे संबंधित पात्रों की प्रतिमाओं में ढालने का काम अंतिम चरण में है। इसी के साथ अयोध्या को त्रेतायुगीन दिखाने के लिए कई अन्य कार्य भी शुरू किए जा रहे हैं। 24 जुलाई से रामनगरी में सीता अशोक का रोपण किया जाएगा।
परियोजना के मुख्य शिल्पी रंजीत मंडल का कहना है विहिप के तत्कालीन कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल के निर्देश पर यह कार्य 2013 से चल रहा था। जो अब अंतिम चरण में है। रामघाट स्थित रामसेवकपुरम में मूर्तियों को गढऩे का काम शुरू हुआ था। रामकथा के अनुक्रम के अनुरूप उन्होंने शुरुआत राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ का प्रसंग निरूपित करने से की। अब तक 40 प्रसंगों को ढाला जा चुका है।
अयोध्या में राम वन विकसित करेगी सरकार
अयोध्या से चित्रकूट के बीच आठ स्थानों पर राज्य सरकार राम वन विकसित करेगी। इनमें उन स्थलों को शामिल किया गया है जहां-जहां वन गमन के दौरान भगवान राम ठहरे थे। आठ वन क्षेत्रों के विकास पर पीडब्ल्यूडी 137.45 करोड़ खर्च करेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय राम वन गमन पथ परियोजना पर पहले से ही काम कर रहा है। अब यूपी सरकार भगवान राम जिन रास्तों से गुजरे थे, उसके दोनों किनारों पर पडऩे वाले प्रमुख वन क्षेत्रों को जोड़ेगी।
यह भी पढ़ें

Ayodhya Real State: अयोध्या के रियल एस्टेट में जबरदस्त बूम, डेढ़ साल में छह गुना बढ़ीं कीमतें

ayodhya_ram_mandir_nirman.jpg
रामनगरी में लगेंगे सीता अशोक
अयोध्या में अशोक की उस प्रजाति के पेड़ लगाए जाएंगे जिसमें पीले और केसरिया रंग के फूल खिलते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन 24 जुलाई को अशोक के पेड़ जगह-जगह लगाए जाएंगे। पर्यावरणविदों के अनुसार सीता अशोक के वृक्ष में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करने तथा प्रसन्नता और समृद्धि का वातावरण तैयार करने की अपूर्व सामथ्र्य होती है। सीता अशोक के पौधे मुंबई की एक नर्सरी से लाए जाएंगे।
मस्जिद निर्माण के लिए 15 विभागों की एनओसी
अयोध्या से 20 किमी दूर धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए ऑनलाइन नक्शा जमा किया जा चुका है। अब अयोध्या विकास प्राधिकरण ने इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन ट्रस्ट से एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित जिला प्रशासन, प्रदूषण विभाग, जल निगम, फायर विभाग, एलिगेशन डिपार्टमेंट सहित 15 विभागों से अनापत्ति मांगी है। इसके बाद नक्शे की स्वीकृति दी जाएगी। ट्रस्ट सभी विभागों से एनओसी की प्रक्रिया में जुटा है।

Home / Ayodhya / Ram Mandir Nirman : राम जन्मभूमि परिसर में दिखेंगे रामकथा के प्रसंग, रामनगरी में रोपे जाएंगे सीता अशोक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो