scriptकोरोना महामारी से बचाएंगे श्री राम, मंदिरों में शुरू हुआ अनुष्ठान | Rituals started in Shri Ram temples to protect from corona epidemic | Patrika News
अयोध्या

कोरोना महामारी से बचाएंगे श्री राम, मंदिरों में शुरू हुआ अनुष्ठान

अयोध्या में श्री राम जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों चल रहा अनुष्ठान, श्रद्धालु नदारद

अयोध्याMar 28, 2020 / 08:45 pm

Satya Prakash

कोरोना महामारी से बचाएंगे श्री राम, मंदिरों में शुरू हुआ अनुष्ठान

कोरोना महामारी से बचाएंगे श्री राम, मंदिरों में शुरू हुआ अनुष्ठान

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में रामनवमी अपने चरम पर है। कोरोना वायरस के कारण भले ही अयोध्या में श्रद्धालुओं का तांता लगने वाले मंदिरों में अब सन्नाटा पसरा हुआ है लेकिन मंदिरों में भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ अयोध्या में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का उत्सव प्रारंभ हो गया। लेकिन महामारी के कारण इस वर्ष यह उत्सव में भव्यता नही दिया सका। श्रद्धालुओं से गुलजार रहने वाली राम नगरी अयोध्या की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव मंदिरों में विभिन्न प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं जिसमे कोई भी भक्त शामिल होता नहीं दिखाई दे रहा। यह नजारा अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में साफ दिखाई देता है वही अयोध्या के मणिराम दास छावनी में भगवान श्री राम जन्मोत्सव को लेकर रामचरितमानस पाठ के साथ ही देश की रक्षा को लेकर रक्षा स्त्रोत्र का पाठ भी किया जा रहा है।
मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास के मुताबिक संतो का धर्म देश व राष्ट्र की रक्षा है भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा लेकिन आज जिस प्रकार से पूरा देश महामारी के संक्रमण से जूझ रहा है इसके लिए भगवान से मिन्नतें की जा रही है कि इस महामारी से निजात मिले। मंदिर में श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ किया जा रहा है।

Home / Ayodhya / कोरोना महामारी से बचाएंगे श्री राम, मंदिरों में शुरू हुआ अनुष्ठान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो