script2022 चुनाव में माहौल तैयार करेंगे संघ के कार्यकर्ता, बांटे गए पत्रक | rss workers will create atmosphere in 2022 elections | Patrika News
अयोध्या

2022 चुनाव में माहौल तैयार करेंगे संघ के कार्यकर्ता, बांटे गए पत्रक

विधान सभा चुनाव में मतदाताओं को वोट देने के लिए करेंगे जागरूप व कार्यकर्ता बताएंगे केंद्र प्रदेश सरकार के योजनाओं की जानकारी

अयोध्याJan 13, 2022 / 11:56 pm

Satya Prakash

2022 चुनाव में माहौल तैयार करेंगे संघ के कार्यकर्ता, बांटे गए पत्रक

2022 चुनाव में माहौल तैयार करेंगे संघ के कार्यकर्ता, बांटे गए पत्रक

अयोध्या। विधान सभा चुनाव में संघ व विहिप भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का कार्य करेंगे। इसके साथ मतदान प्रक्रिया में वोट की प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगो को जागरूप करेंगे। जिसको लेकर आज अयोध्या के संघ कार्यालय साकेत निलयम में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के सैकड़ों कार्यकर्ता इस गोष्ठी में शामिल हुए।
अयोध्या के संग कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी के दौरान पिछले 5 वर्षों से प्रदेश में सभी क्षेत्रों में हुए कार्यों की जानकारी एक पत्र के माध्यम से बताया गया। इस पत्रक में बताया गया है कि आस्था विषयक, धार्मिक पर्यटन, विचारिक कार्य, राष्ट्रीयता कार्य, सुशासन व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किये कार्यों की जानकारी दी गए। साथ ही इस पत्रक में बताया गया है। कि यूपी अपराधियों का अब तक 150 एनकाउंटर किये जाने को भी बताया गया है।
अयोध्या के संघ कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में विहिप के उपाध्यक्ष व राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय ने कहा कि पहले मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को बताया। वहीं वर्तमान में समाज किन पहलुओं पर विचार करता है। जानकारी दी कि चल रहे चुनाव में इस प्रकार से मतदाताओं वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। और उन्हें प्रदेश सरकार के कार्य योजनाओं की जानकारी भी दिया जाए। यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। वहीं कहा कि आज समाज मे सभी क्षेत्र के लोगो को संतुष्ट नहीं किया जा सकताहै । जिसे लोग नाराजगीमानते है। लेकिन उससे उठकर देखें तो समाज को आज एक अच्छे नेतृत्व कि जरूरत हैं ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो