scriptखतरे के निशान से पार हुई सरयू का जलस्तर, केंद्रीय जल आयोग ने भेजा अलर्ट | Saryu water level crossed the danger mark in ayodhya | Patrika News
अयोध्या

खतरे के निशान से पार हुई सरयू का जलस्तर, केंद्रीय जल आयोग ने भेजा अलर्ट

अयोध्या में तेजी से बढ़ रही सरयू का जल धारा खतरे के निशान को पार कर चुका कभी तराई क्षेत्रों तभाई मचा सकता है।

अयोध्याAug 08, 2022 / 11:28 pm

Satya Prakash

खतरे के निशान से पार हुई सरयू का जलस्तर, केंद्रीय जल आयोग ने भेजा अलर्ट

खतरे के निशान से पार हुई सरयू का जलस्तर, केंद्रीय जल आयोग ने भेजा अलर्ट

अयोध्या. पहाड़ी क्षेत्र हो रही बारिस से सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा हैं। नेपाल में पानी को छोड़ा है। इसके बाद अयोध्या सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार खतरे के निशान पार पहुंच गया है। जिसको लेकर जिला प्रशासन को अलर्ट भी जारी कर दिया है जिससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके।
निचले स्थान पर रहने वालों के लिए अलर्ट

अयोध्या में सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए संकट बढ़ता जा रहा है क्योंकि सरयू नदी अब अपने उफान पर है। शाम 4 बजे मिली रीडिंग में सरयू नदी का जलस्तर 92.730 से पार हो चुका हैं। और आगे भी 1 सेंटीमीटर प्रति 2 घंटे के मुताबिक बढ़ रहा है। किसी भी समय तराई क्षेत्र में रहने वालों की तभाई मचा सकता है। वही तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग किसी ऊंचे स्थान पर आशियाना बनाये जाने के लिए ठिकाना ढूंढ रहे हैं। जल आयोग द्वारा जिला प्रशासन को लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए अलर्ट किया है।
बाढ़ खण्ड को दी गई जानकारी

केंद्रीय जल आयोग की अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि सरयू का जल स्तर बढ़ रहा है। हर दो घण्टे में 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। आगे इसी तरह बढ़ता रहा है। निचले क्षेत्र में रहने वालों के लिए दिक्कत बढ़ सकती है। वहीं कहा कि इसकी जानकारी बाढ़ खंड को भी भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो