scriptराम नगरी में कृष्ण जन्मोत्सव…. रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करने निकले कान्हा | Shri Krishna birth anniversary celebrated in Ram Nagari | Patrika News
अयोध्या

राम नगरी में कृष्ण जन्मोत्सव…. रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करने निकले कान्हा

राम नगरी अयोध्या के सड़कों पर हजारों की संख्या में भक्तों मना रहे भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव, डीजे के धुन पर नाचते गाते उड़ा गुलाल

अयोध्याAug 20, 2022 / 12:07 am

Satya Prakash

राम नगरी में कृष्ण जन्मोत्सव.... रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करने निकले कान्हा

राम नगरी में कृष्ण जन्मोत्सव…. रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करने निकले कान्हा

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाई गई। राम जन्मभूमि पर भगवान श्री रामलला के अस्थाई मंदिर को भव्य सजाया गया है तो वहीं रात्रि 12:00 बजे भगवान का भव्य श्रृंगार और आरती का भी आयोजन किया गया। अयोध्या के अन्य सैकड़ों मंदिरों में भी पूजन अर्चन किया जा रहा है। वहीं अयोध्या के स्थान पर झांकियां भी सजाई गई। तो वह भगवान के जन्म उत्सव की धूम कुछ अलग ही दिखाई दे रहा है। जब रथ पर सवार होकर कान्हा नगर भ्रमण पर निकले इस दौरान अयोध्या में हजारों की संख्या में भक्त डीजे की धुन पर नाचते गाते दिखाई दिए।
शंख नाद व घण्टा घड़ियाली से गूंजने लगी नगरी

राम नगरी अयोध्या में भी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। अयोध्या मंदिरों में भगवान के उत्सव का आयोजन किया गया। कई मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। वहीं अयोध्या में 1 दर्जन से अधिक स्थानों पर झांकी सजाई गई और रात 12:00 बजे शंखनाद और घंटा घड़ियारों से पूरी अयोध्या गुजरने लगी। और भगवान का जन्म हुआ तो भक्त इस उत्सव में झूमने लगे। इसके बाद भव्य आरती का आयोजन हुआ और प्रसाद बांटे गए और इस दौरान भगवान का उत्सव अयोध्या में दिखाई देने लगी जब भगवान को रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया।
झूमते हुए रथ यात्रा लेकर निकले भक्त

अयोध्या निकली गई यात्रा में शामिल रवि मिश्रा ने बताया कि कल भगवान के जन्मोत्सव को लेकर भव्य झांकी का आयोजन किया गया। और आज भगवान श्री कृष्ण को रथ पर सवार कर नगर भ्रमण कराया गया। और भगबान के आगमन की खुशी पर बड़ी संख्या में हम लोग सैकड़ों पर नाचते गाते हुए इस उत्सव को मना रहे हैं।

Home / Ayodhya / राम नगरी में कृष्ण जन्मोत्सव…. रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करने निकले कान्हा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो