scriptHoli festival : होली पर नए अंदाज में दिखेंगे श्री रामलला | Shri Ram Lalla will be seen in a new style on Holi | Patrika News
अयोध्या

Holi festival : होली पर नए अंदाज में दिखेंगे श्री रामलला

होली पर्व पर श्री रामलला को पहनाया जाएगा खादी के कपड़ों से बना सफेद वस्त्र

अयोध्याMar 27, 2021 / 03:22 pm

Satya Prakash

होली पर नए अंदाज में दिखेंगे श्री रामलला

होली पर नए अंदाज में दिखेंगे श्री रामलला

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. होली पर्व को लेकर देश भर में तैयारी की जा रही है तो वहीं अयोध्या में भी लोग तरह तरह के वस्त्र बनवा रहे हैं। वहीं राम जन्मभूमि में विराजमान भगवान श्री रामलला को भी विशेष प्रकार से खादी का वस्त्र तैयार किया गया है। जिसे होली के दिन धारण कराया जाएगा।
देश के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष भगवान श्री रामलला के विशिष्ट वस्त्र को तैयार कर आज अयोध्या पहुंचे जहां रामजन्मभूमि में भगवान श्री रामलला के पुजारी को होली पर्व पर पहनाए जाने के लिए वस्त्र भेंट किया है। फैशन डिजाइनर मनीष के मुताबिक एक बार अयोध्या में भगवान श्री रामलला विशेष खादी के कपड़ों से तैयार किया वस्त्र बनाया गया है जिसे होली पर्व के दिन पहनाया जाएगा होली का पर्व सोमवार के दिन पड़ रहा है ऐसे में सोमवार को सफेद रंग का वस्त्र शुभ माना गया है इसीलिए सफेद वस्त्र बनाकर भगवान श्री रामलला का उनके चारों भाइयों का वस्त्र आज पुजारी को सुपुर्द किया गया है। वहीं कहा कि यह वस्त्र खादी के कपड़े बनाये जाने के साथ आकर्षक बार्डर लगाया गया है जिस पर तरह तरह के नग भी लगे हैं। जिससे श्री रामलला के स्वरूप भी अद्भुद लगेगा।

Home / Ayodhya / Holi festival : होली पर नए अंदाज में दिखेंगे श्री रामलला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो