scriptअयोध्या के श्री राम ने कलयुग के रावण का किया दहन, जय श्री राम से गूंज उठी नगरी | Shri Ram of Ayodhya burnt Ravana of Kalyug | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या के श्री राम ने कलयुग के रावण का किया दहन, जय श्री राम से गूंज उठी नगरी

रामलीला मंचन में किरदार निभाने पहुंचे रजा मुराद ने कहा नारी के अपमान में हुआ रावण का पतन

अयोध्याOct 16, 2021 / 09:12 am

Satya Prakash

अयोध्या के श्री राम ने कलयुग के रावण का किया दहन, जय श्री राम से गूंज उठी नगरी

अयोध्या के श्री राम ने कलयुग के रावण का किया दहन, जय श्री राम से गूंज उठी नगरी

सत्य प्रकाश
अयोध्या : विजयादशमी पर त्रेतायुग के बाद भगवान श्री राम अयोध्या के सरयू तट पर कलयुग के रावण का अंत कर 41 फुट के प्रतीकात्मक रावण का दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जय श्रीराम के नारे लगाते रहे। एक बार फिर त्रेता युग के इतिहास को अयोध्या में दोहराते हुए भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्त किया और अधर्म पर धर्म की जीत कर मां सीता हुआ भाई लक्ष्मण के साथ भगवान राम अयोध्या लौटे जहां उनका राज्याभिषेक किया गया और पूरी अयोध्या राम में हो गई।
सरयू तट पर 41 फुट के रावण का हुआ दहन

राम नगरी अयोध्या में कोविड-19 को लेकर जारी एडवाइजरी के तहत अयोध्या की रामलीला को देश दुनिया में लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। और इस रामलीला में बॉलीवुड के कई किरदार अलग अलग भूमिका में दिखाई दिए। 6 अक्टूबर से शुरू हुए रामलीला के आज आखिरी दिन भगवान श्री राम और रावण के बीच हुए संघर्ष के बाद रावण को पराजित कर माता सीता को अयोध्या लेकर पहुंचे जहां भरत से मुलाकात के बाद राज्याभिषेक किया गया और भगवान राम एक बार फिर अधर्म पर धर्म की विजय पाकर अयोध्या के राजा के रूप में विराजमान हुए। इस दौरान लक्ष्मण किला के मैदान में होने वाली रामलीला स्थल पर 41 फुट के रावण का दहन किया गया। इस दौरान अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह जिलाधिकारी अनुज झा एसएसपी शैलेश पांडे के साथ अयोध्या के संत महंत भी मौजूद रहे।
आध्यात्मिक की नगरी है अयोध्या : सांसद

अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम की आध्यात्मिक की नगरी है और भगवान राम किस देश की संस्कृति हैं इस धरती से पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं देते हैं और जिस प्रकार से भगवान श्रीराम ने समाज को जोड़ने का काम किया है उसी अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान के इस राष्ट्रीय पर चलकर जोड़ने का कार्य कर रहे हैं हम सब को उनका सहयोग करना चाहिए।

Home / Ayodhya / अयोध्या के श्री राम ने कलयुग के रावण का किया दहन, जय श्री राम से गूंज उठी नगरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो