scriptमोदी सरकार ने अयोध्या को दिया 11 हजार करोड़ का तोहफा तो सपा ने किया बड़ा खुलासा | SP Leader Pawan Panday Big Statemnt On Nitin gadkari Ayodhya Visit | Patrika News
अयोध्या

मोदी सरकार ने अयोध्या को दिया 11 हजार करोड़ का तोहफा तो सपा ने किया बड़ा खुलासा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया है शिलान्यास

अयोध्याFeb 08, 2019 / 04:52 pm

अनूप कुमार

SP Leader Pawan Panday Big Statemnt On Nitin gadkari Ayodhya Visit

मोदी सरकार ने अयोध्या को दिया 11 हजार करोड़ का तोहफा तो सपा ने किया बड़ा खुलासा


अयोध्या : साल 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले मोदी सरकार द्वारा अयोध्या मंडल को 11 हजार करोड़ की भारी-भरकम योजनाओं की सौगात देने पर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल सपा ने नाराजगी जाहिर की है | सपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया है कि बीते 4 साल तक अयोध्या के विकास को लेकर चुप्पी साधे रहने वाली केंद्र कि मोदी सरकार चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर से अयोध्या और देश की जनता को गुमराह कर रही है | सपा प्रवक्ता पवन पांडे शनिवार को अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे |
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को अयोध्या में जनसभा को संबोधित करते हुए 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का किया है शिलान्यास

सपा प्रवक्ता और पूर्व राज्य मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2 महीने के अंदर चुनाव आचार संहिता लगने वाली है | ऐसे में इन योजनाओं पर कोई काम नहीं हो सकता सिर्फ शिलान्यास कर जनता को गुमराह करने का काम मोदी सरकार कर रही है | बीजेपी सरकार सिर्फ भगवान राम की धरती पर अपना राजनैतिक बाजार गर्म कर रही है | अगर अयोध्या के विकास की इतनी चिंता थी तो बीते 4 वर्षों में इन योजनाओं का शिलान्यास क्यों नहीं किया गया | अब ठीक चुनाव के पहले दिखावा क्यों किया जा रहा है | अयोध्या से अंबेडकर नगर तक फोरलेन सड़क योजना पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में स्वीकृत की गई थी | लेकिन बीजेपी सरकार आने के बाद इस योजना को निरस्त कर दिया गया और एक बार फिर से अब भाजपा के लोग अपने नाम से इस योजना का शिलान्यास करने जा रहे हैं | निश्चित रूप से इन योजनाओं का कोई लाभ अयोध्या और यहां के रहने वाले लोगों को नहीं होने वाला यह सिर्फ चुनावी शिलान्यास है |

Home / Ayodhya / मोदी सरकार ने अयोध्या को दिया 11 हजार करोड़ का तोहफा तो सपा ने किया बड़ा खुलासा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो