scriptअयोध्या में सैकड़ों राम भक्तों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने का किया प्रयास, किया बड़ा आंदोलन | Sri Ram saints gather in Ayodhya over Temple construction | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या में सैकड़ों राम भक्तों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने का किया प्रयास, किया बड़ा आंदोलन

सैकड़ों हिन्दूवादी संगठन से जुड़े राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए राम जन्मभूमि विवादित परिसर में प्रतिबंधित मार्ग से जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे।

अयोध्याAug 14, 2018 / 09:16 pm

Abhishek Gupta

Ram Bhakt

Ram Bhakt

अयोध्या. मंगलवार को सैकड़ों हिन्दूवादी संगठन से जुड़े राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते हुए राम जन्मभूमि विवादित परिसर में प्रतिबंधित मार्ग से जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे। सभी समर्थक राम जन्मभूमि के मुख्य मार्ग पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। यह घटना उस समय हुई जब सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आन्दोलन के प्रमुख स्वर्गीय रामचंद्र परमहंस के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।
धारा 144 थी लागू-

अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के आन्दोलन को लेकर हिन्दू समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता कई गुटों में अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में धारा 144 लागू होने के कारण सरयू घाट के पास कुछ कार्यकर्ता गिरफ्तार भी किए गए जिसके बाद अन्य सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राम जन्मभूमि निर्माण तथा हुई गिरफ़्तारी के विरोध में सड़कों पर जमकर हंगामा किया और अयोध्या के मुख्य मार्ग क्षीरेश्वर महादेव मंदिर के पास से राम जन्मभूमि के प्रतिबंधित क्षेत्र से परिसर में घुसने का भी प्रयास किया। लेकिन सुरक्षा में लगे सुरक्षा बल ने मोर्चा संभालते हुए सभी को रोका। इसके बाद सभी कार्यकर्ता राम जन्मभूमि के मुख्य मार्ग पर पहुंचे व सुरक्षाकर्मियों द्वारा अन्दर जाने से रोके जाने पर वहीं पर धरने पर बैठ गए और सीएम योगी और पीएम मोदी के मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी उस समय अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आन्दोलन के महानायक स्वर्गीय रामचन्द्र दास परमहंस के 15 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे।
हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया बयान-

राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे समर्थको में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को लेकर भारी रोष दिखा। सभी कार्यकर्ताओ ने जय श्री राम व सीएम व पीएम मुर्दाबाद के नारे लगाये। गिरफ्तार हुए हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि आज राम नगरी अयोध्या में मंदिर निर्माण की मांग को लेकर मार्च निकाला जाना था, जिसको लेकर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता अयोध्या पहुंच चुके हैं। यह कार्यक्रम पहले से घोषित था। उसके बाद भी आज हम लोगों को रोका गया है।
अयोध्या में कार्यक्रताओ के हंगामे के दौरान प्रतिबंधित परिसर में तोड़फोड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई। इस घटना की जाँच करने पहुंचे फैजाबाद के एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि परिसर में हुई इस घटना को लेकर जाँच की जा रही है। मिले विडियो को देखा जा रहा है तथा उस समय लगे सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगा, जिसके बाद एविडेंस के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Home / Ayodhya / अयोध्या में सैकड़ों राम भक्तों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने का किया प्रयास, किया बड़ा आंदोलन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो