scriptअयोध्या के 8000 मंदिरों में फहराया जाएगा तिरंगा झंडा, 20000 साधु-संत होंगे शामिल | Tricolor flag to be hoisted in 8000 temples of Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या के 8000 मंदिरों में फहराया जाएगा तिरंगा झंडा, 20000 साधु-संत होंगे शामिल

राम नगरी अयोध्या में भी साधु संत मनाएंगे देश की स्वतंत्रता का 75 वां वर्षगांठ पर मंदिरों पर तिरंगा झंडा फहराने का होगा आयोजन

अयोध्याAug 11, 2022 / 11:31 am

Satya Prakash

अयोध्या के 8000 मंदिरों में फहराया जाएगा तिरंगा झंडा, 20000 साधु-संत होंगे शामिल

अयोध्या के 8000 मंदिरों में फहराया जाएगा तिरंगा झंडा, 20000 साधु-संत होंगे शामिल

अयोध्या. स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्षगांठ पर जहां पूरे देश में अमृत महोत्सव का आयोजन हो रहा है। तो वहीं राम नगरी अयोध्या में भी इस महोत्सव को मनाए जाने की तैयारी की जा रही है। और यह उत्सव अयोध्या की 8000 मंदिरों में आयोजित की जाएगी दरसल पूरे देश में चल रहे तिरंगा यात्रा और घर घर में तिरंगा फहराने के अभियान में अयोध्या के मंदिरों पर भी तिरंगा झंडा लहराए जाने की तैयारी की जा रही है राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन सहित सभी प्रमुख मंदिरों पर इसका भव्य आयोजन भी 15 अगस्त को किया जाएगा।
मंदिरों में रह रहे साधु संत अपने स्थानों पर तिरंगा आयोजन में होंगे शामिल

राम नगरी अयोध्या में भी 75 मे वर्षगांठ को लेकर तिरंगा यात्रा और हर घर तिरंगा अभियान को लेकर तैयारी जोरों शोरों पर है सभी राजनीतिक पार्टियां भी अपने स्तर पर इस उत्सव में भागीदारी के लिए घर-घर तिरंगा फहराए जाने की अपील कर रहे हैं। तो वहीं अब इस आयोजन में अयोध्या के 8000 मंदिर झंडा फहराया जाएगा। और इस दौरान मंदिरों रह रहे 20000 साधु संत मौजूद होंगे। अयोध्या के मंदिरों तक तिरंगा लगाए जाने का कार्यक्रम भी शुरू हो गया है।
अयोध्या के हर मंदिरों में तिरंगा फहराए जाने की है योजना

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने आवाहन करते हुए कहा कि जहां पर भी सनातन धर्म और संस्कृति का मठ मंदिर है। और सभी मठ मंदिरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील संत महंत जगतगुरु शंकराचार्य से आवाहन और निवेदन करेंगे क्योंकि भगवा के साथ-साथ तिरंगा हमारा राष्ट्रीय ध्वज है जब इस राष्ट्रीय ध्वज का सरकार ने आव्हान किया कि हर घर तिरंगा फहराया जाए। तो यह तिरंगा उत्सव की सभी को मनाना चाहिए पूज्य संत अयोध्या के भी इसमें शामिल है और अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में तिरंगा फहराने की योजना रचना है। हर एक मंदिर में हनुमानगढ़ी पर भी तिरंगा फहराया जाएगा।

Home / Ayodhya / अयोध्या के 8000 मंदिरों में फहराया जाएगा तिरंगा झंडा, 20000 साधु-संत होंगे शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो