1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या में सौंदर्यीकरण योजना कार्य में अनिमियत्ता पर विहिप ने की सीएम योगी से शिकायत

विहिप ने अयोध्या की सार्वजनिक समस्याओ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा पत्र
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Satya Prakash

•

Updated: 22 Jul 2019, 3:46 PM IST

ayodhya

अयोध्या में सौंदर्यीकरण योजना कार्य में अनियमितता पर विहिप ने की सीएम योगी से शिकायत

अयोध्या : राम नगरी अयोध्या में सौंदर्यीकरण योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों में हो रही अनिमियत्ता पर रोक लगने के साथ कार्यों को गतिशील बनाने तथा नियमित अवलोकन करने के लिए वरिष्ठ संतो, नागरिकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की मॉनिटरिंग कमेटी का गठन करने की मांग को लेकर विहिप पदाधिकारी शरद शर्मा ने प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके आवास पंहुच कर पत्र सौंपा।
इस पत्र मे अयोध्या की विभिन्न जनसमस्याओं के निराकरण के साथ ही पूर्ववर्ती सरकार द्वारा किये गये सीवर लाइन,अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए इसके जांच की मांग उठाई है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि अयोध्या के मुहल्लो मे डाली गई सीवर लाइन सरकारी मानक के विपरीत है,जिसे जल्दबाजी मे डाला गया । बरसात के दौरान नगर के विभिन्न इलाको मे जलभराव की समस्या व्यापक रूप ले रही है।साथ ही सीवर लाइन और अंडर ग्राउंड विद्युत कनेक्शन के दौरान मुहल्लों की जिन सड़क मार्गो की खुदाई की गई वह भी क्षतिग्रस्त हैं। वही प्रारंभ होने वाले श्रावण मेला के दौरान विद्युत कटौती तथा कई मुहल्लो की स्ट्रीट लाइटों को पेड़ो और व्यक्तिगत भवनों पर टांगने जैसी गंभीर समस्या बनी हुई है।

वहीं शरद शर्मा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र के माध्यम से अयोध्या मे हो रहे विकास योजनाओ को मूर्त रूप देने मे लगातार सक्रिय है,परन्तु किये जा रहे विकास कार्यो का अवलोकन समय-समय पर करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय वरिष्ठ साधु-सन्तों नागरिकों की एक मानिटरिंग कमेटी का गठन किया ।