scriptकारसेवकपुरम प्रभारी सहित एक दर्जन vhp कार्यकर्ता हुए फूड प्वाइजन के शिकार | VHP worker victim of food poisoning | Patrika News
अयोध्या

कारसेवकपुरम प्रभारी सहित एक दर्जन vhp कार्यकर्ता हुए फूड प्वाइजन के शिकार

नवरात्र पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम में तैयार फलाहार को खाने के बाद विश्व हिंदू परिषद के एक दर्जन कार्यकर्ता हुए बीमार, अस्पताल में कराया गया भर्ती

अयोध्याOct 13, 2021 / 06:31 pm

Satya Prakash

कारसेवकपुरम प्रभारी सहित एक दर्जन vhp कार्यकर्ता हुए फूड प्वाइजन के शिकार

कारसेवकपुरम प्रभारी सहित एक दर्जन vhp कार्यकर्ता हुए फूड प्वाइजन के शिकार

अयोध्या. विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवक पुरम में एक दर्जन कार्यकर्ता फूड प्वाइजन के शिकार हो गए आनन फानन में सभी को अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन एक कि हालत गंभीर होता देख उन्हें रेफर कर दिया गया। खबर लिखने तक सभी का तबियत में सुधार है।
एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता हुए बीमार

नवरात्र पर्व को लेकर कारसेवकपुरम में मौजूद संघ व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोग व्रत रखे हुए हैं तो वही 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे संघ के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारी की जा रही थी जिसके लिए कई कार्यकर्ताओं को तैयारी के लिए लगाया गया है। वही कारसेवकपुरम की रसोई घर में व्रत को लेकर आलू टमाटर की फलहर सब्जी तैयार किया गया था लगभग 2:00 बजे एक दर्जन से अधिक लोगों ने उस सब्जी को खाया। जिसके बाद एक के बाद एक बीमार होने लगे। कई लोगो को उल्टी और सिर दर्द के साथ पेट दर्द भी होने लगा इसकी जानकारी कार्यक्रम में रहने वाले अन्य पदाधिकारियों को लगा तो आनन-फानन में सभी को अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां सामान्य उपचार के बाद लगभग कई लोग ठीक हो गए लेकिन दो की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है तो वही कारसेवक पुरम के प्रभारी शिवदास सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया जहां उनका उपचार हार्ड स्पेशलिस्ट के डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती होने वालों में शिवदास, आशु, अनुराग, रामकिशोर, आदित्य उपाध्याय , दुर्गा प्रसाद आचार्य, सुष्मिता, अभिषेक, राम किशोर, शिवम, राजेन्द्र वर्मा है।
फ़ूड प्वाइजन के शिकार हैं सभी कार्यकर्ता

अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल के डॉक्टर मनजीत वर्मा के मुताबिक यह सभी फ़ूड पाइजन के शिकार हुए हैं सात से आठ लोग इस अयोध्या के श्री राम हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए थे जहां उनका उपचार के बाद घर भेज दिया गया है तो वही एक की हालत गंभीर होते देख उन्हें रेफर कर दिया गया है फिलहाल अभी सभी सामान्य है।

Home / Ayodhya / कारसेवकपुरम प्रभारी सहित एक दर्जन vhp कार्यकर्ता हुए फूड प्वाइजन के शिकार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो