scriptयोगी के मंत्री का विपक्षी पर निशाना राम के नाम से कतराने वाले ढूंढ रहे राम का सहारा | Yogi minister Mahesh Chandra targets opposition | Patrika News
अयोध्या

योगी के मंत्री का विपक्षी पर निशाना राम के नाम से कतराने वाले ढूंढ रहे राम का सहारा

प्रदेश के राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा राम के काम को रोकने वाले ही राजनीतिक यात्रा अयोध्या से कर रहे शुरु

अयोध्याSep 29, 2021 / 07:59 pm

Satya Prakash

योगी के मंत्री का विपक्षी पर निशाना राम के नाम से कतराने वाले ढूंढ रहे राम का सहारा

योगी के मंत्री का विपक्षी पर निशाना राम के नाम से कतराने वाले ढूंढ रहे राम का सहारा

अयोध्या. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। वर्तमान में भाजपा सरकार कि मंत्री 2022 में फिर से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। तो वही कहा है कि राम मंदिर निर्माण में बाधा बनने वाले ही अयोध्या से राजनीतिक यात्रा शुरू कर रहे हैं। अयोध्या पहुंचे प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने हनुमानगढ़ी व रामलला का दर्शन पूजन किया।
2022 में बनेगा भाजपा का सरकार

प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता ने कहा कि भारत ही नहीं जब तक विश्व से कोरोना का सफाया नही होगा तब तक अन्न ग्रहण नही करूंगा। 26 अप्रैल से ये प्रतिज्ञा चल रही है। विधानसभा चुनाव पर महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का बच्चा बच्चा बोल रहा है 2022 में फिर भाजपा की सरकार आएगी। अयोध्या को लेकर कहा कि अयोध्या भगवान राम की नगरी है। बाबर के सेनापति मीर बाकी ने राम मंदिर तोड़ा था। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। विश्व का अनूठा होगा ये राम मंदिर।
अयोध्या पहुँच रहे राम से कतराने वाले नेता

वहीं पीएम मोदी व सीएम योगी की तारीफ करते हुए नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि प्रदेश में ऐसे मुख्यमंत्री व देश में मोदी जैसे प्रधानमंत्री मिले। आज विश्व में उत्तर प्रदेश प्रशंसा हो रही। विश्व में उत्तर प्रदेश की पहचान बन रही है।आस्ट्रेलिया के सांसद भी सीएम योगी की प्रशंसा करते है। प्रधानमंत्री भी सीएम योगी की तारीफ करते हैं। तो वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग राम मंदिर के नाम पर कतराते थे। जिन्होंने राम मंदिर के लिए पत्थरों की आपूर्ति पर रोक लगाई थी। आज वही सब अपनी राजनीतिक यात्रा अयोध्या से शुरू कर रहे हैं।

Home / Ayodhya / योगी के मंत्री का विपक्षी पर निशाना राम के नाम से कतराने वाले ढूंढ रहे राम का सहारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो