scriptखेत में गेंद जाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल | 12 injured in Marpit in Azamgarh | Patrika News

खेत में गेंद जाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल

locationआजमगढ़Published: Mar 26, 2019 09:18:58 pm

Submitted by:

Devesh Singh

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पूनापार निवासी कुछ युवक सोमवार की शाम को गांव के मैदान में वालीबॉल खेल रहे थे

Marpit

Marpit

रिपोर्ट-रणविजय सिंह
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव पूनापार निवासी कुछ युवक सोमवार की शाम को गांव के मैदान में वालीबॉल खेल रहे थे। खेलते समय वालीबॉल गांव निवासी फूला राम के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। रात को लगभग नौ बजे उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से जमकर संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में 17 वर्षीय आजाद पुत्र प्रह्लाद, 65 वर्षीय फूला राम पुत्र रामेश्वर, 32 वर्षीय श्यामदेव पुत्र फूला राम, 34 वर्षीय अंजू पत्नी विजय, 50 वर्षीय वंशराज, 46 वर्षीय हंशराज पुत्रगण सुखदेव, 42 वर्षीय फिरतू पुत्र शंकर, 30 वर्षीय निशा देवी पत्नी बंशराज, 55 वर्षीय कोदई पुत्र बलदेव के साथ ही दूसरे पक्ष के 35 वर्षीय हरिकेश, 32 वर्षीय हरेंद्र पुत्रगण लक्ष्मण, 28 वर्षीय सौरभ पुत्र सुभाष, 25 वर्षीय विजय पुत्र चंद्रिका घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फूला राम व अंजू की हालत गंभीर देख स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्यामदेव की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो