scriptपत्नी की मौत के बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा ‘नाग’, हो गया कैद.. | After death of wife 'Nag' reached to azamgarh police station for justi | Patrika News
आजमगढ़

पत्नी की मौत के बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा ‘नाग’, हो गया कैद..

नाग नागिन की कहानियां फिल्मों में जरूर देखी होंगी, लेकिन जब ऐसी कोई घटना सामने घटित हो जाए तो डरकर रूह भी काँप जाती है। ऐसी ही एक घटना आजमगढ़ जिले में घटित हुई, जिसके बाद पुलिस भी थाना छोडकर बाहर आ गई थी।

आजमगढ़Oct 21, 2021 / 06:08 pm

Dinesh Mishra

sneke.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

आजमगढ़। नाग-नागिन के बदले की कहानी अब तक किताबों या फिल्मों में देखने, सुनने को मिलती थी। लेकिन आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाने में अजीब घटना घटित हो गई। जहां नागिन की मौत के बाद एक नाग को थाने पहुंच गया। वहीं डरकर पुलिस वाले थाने के बाहर भाग गए। फिर पीछे पीछे साँप भी बाहर आ गया और सीओ की तरफ इंसाफ मांगते हुए बार बार देखकर वहीं बैठा रहा। बड़ी मुश्किल से नाग को पकड़कर जंगल में छुड़वाया गया।
नाग नागिन के इस प्रेम की कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का मानना है कि नाग फिर वापस आयेगा और नागिन की मौत का कारण बने लोगों को नहीं छोड़ेगा।
नागिन की बाइक से हुई थी मौत

आजमगढ़ जिले में घटी ये घटना मेंहनगर थाने की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व शनिवार को थाने में फरियादियों की भीड़ जमा थी। उसी दौरान नाग-नागिन का जोड़ा थाने से कुछ दूरी पर मौजूद था। फरियादी थाने में फरियाद के बाद वापस लौट रहे थे उसी दौरान एक फरियादी की बाइक नागिन पर चढ़ गयी। दुर्घटना में नागिन की मौत हो गयी।
इसके बाद नाग बाइक के पीछे भागने लगा। लोगों को लगा कि नाग भाग गया। स्थानीय लोगों ने थाने के पास ही नागिन को दफना दिया। लोगों ने इसे सामान्य घटना समझ लिया। इसी बीच दो दिन पूर्व नाग उस जगह नजर आया जहां नागिन को दफनाया गया था।
डस्टबिन में बंद किया गया नाग

इससे लोगों में दहशत फैल गयी। थोड़ी देर बाद नाग थाने में पहुंच गया। और थानेदार की आफिस के सामने रास्ते पर ही रुका रहा। कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे मारने की कोशिश की लेकिन थानेदार ने रोक दिया।
किसी तरह नाग को डस्टबिन में डालकर दूर सिवान में छोड़ा गया। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नागिन की मौत से नाग गुस्से में है और शायद फरियाद के लिए थाने पहुंचा था।

Home / Azamgarh / पत्नी की मौत के बाद इंसाफ मांगने थाने पहुंचा ‘नाग’, हो गया कैद..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो