scriptAkhilesh Yadav big statement SP win 400 seats in 2022 election | बीजेपी सरकार के गलत फैसलोें से देश को हुआ भारी नुकसान, वर्ष 2022 में 400 सीट जीत बनाएंगे सरकार | Patrika News

बीजेपी सरकार के गलत फैसलोें से देश को हुआ भारी नुकसान, वर्ष 2022 में 400 सीट जीत बनाएंगे सरकार

locationआजमगढ़Published: Nov 26, 2021 06:23:10 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से देश को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं उन्हांेंने राज्य सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में छोटे दलों के साथ मिलकर सपा 400 सीटें जीतकर सरकार बनाएंगी।

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला और दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ मिलकर सपा 400 सीट जीतेगी। यहीं नहीं कृषि कानून लाना केंद्र सरकार का सबसे गलत फैसला करार दिया। वहीं आरोप लगाया कि मुलायम सिंह यादव ने आजमगढ़ में हवाई पट्टी का निमार्ण कराया। अब उसका विस्तार मुख्यमंत्री ने रोक दिया है। वहीं शिवपाल यादव पर कहा कि वे पार्टी सपा में आएं तो उनका पूरा सम्मान होगा।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.