scriptआजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, थेड़ी देर में करेंगे नामांकन, पूरे पूर्वांचल से आए हैं सपा कार्यकर्ता | Akhilesh Yadav Nomination from Azamgarh lok Sabha Seat | Patrika News
आजमगढ़

आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, थेड़ी देर में करेंगे नामांकन, पूरे पूर्वांचल से आए हैं सपा कार्यकर्ता

सपाई अखिलेश यादव की सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।

आजमगढ़Apr 18, 2019 / 01:01 pm

रफतउद्दीन फरीद

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

आजमगढ़. सपा मुखिया अखिलेश आजमगढ़ संसदीय सीट से नामाकंन के लिए कलेक्ट्रेट पहुंच गए हैं। अखिलेश के पहुंचने के पहले ही यहां हजारों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव के 12.45 बजे नामाकंन करने की संभावना है। कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिख रहा है। वहीं सपाई अखिलेश की सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव निर्धारित समय 11.20 बजे से करीब 40 मिनट की देरी से 11.35 बजे पुलिस लाइन आजमगढ़ पहुंचेगे। यहां पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अखिलेश यादव सीधे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गये। कुछ देर में ही अखिलेश यादव आजमगढ़ सीट से गठबधंन उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल करेंगे।
 

अखिलेश के नामाकंन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिख रहा है। पार्टी के कद्दावर नेता यहां पहुंच गए है। वहीं कार्यकर्ता सीधे लाव लश्कर के साथ बैठौली स्थित सभा स्थल पर भेजे जा रहे है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पूर्वांचल के जिलो से पहुंच रहे है। खासतौर पर मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर से भारी भीड़ सभा स्थल पर पहुंच रही है। नामाकंन के बाद अखिलेश यादव सीधे सभा स्थल के लिए रवाना होगे। माना जा रहा है कि इस सभा के जरिये अखिलेश यादव आजमगढ़, लालगंज ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के आधा दर्जन जिलों तक अपना मैसेज पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, मुस्लिम नेता अबू आसिम आजमी भी सभा को संबोधित करेंगे।

Home / Azamgarh / आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, थेड़ी देर में करेंगे नामांकन, पूरे पूर्वांचल से आए हैं सपा कार्यकर्ता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो