सोमवार की पूर्वाह्रन वह स्कूटी से अपने गांव जा रहा था। पूर्वाह्न करीब 10.30 बजे वह बस्ती भुजबल निजामाबाद मार्ग पर स्थित कुसमहरा गांव के पास पहुंचा था कि तभी बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और अरविंद पर फायर शुरू कर दिया। दो गोली लगने के बाद अरविंद मौके पर ही गिर गया। इसके बाद बदमाश फरार हो गये। घटना की जानकारी होने पर कप्तानगंज और अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक के घर वालों को सूचना भेज दी गयी है। घटना के कारण की अब तक जानकारी नही हो सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कम नहीं हो रहे अपराध के मामले सत्ता में आने से पहले भाजपा के नेता सूबे की कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाया था। पर सत्ता मिलने के बाद प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर किसी भी तरह का लगाम नहीं लग सका। प्रदेश में एक दो नहीं तकरीबन हर जिले में अपराध का बोलबाला है। सीएम द्वारा कई बार चोतावनी दिये जाने के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिससे इस सरकार से भी जनता की उम्मीदें धूमिल होती दिख रही है।