scriptतब कहां थे करैली जब मायावती ने बेंच दी थी चीनी मिल: भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव | Azamgarh BJP President Brajesh Yadav Chandradev Ram Yadav Mayawati Com | Patrika News
आजमगढ़

तब कहां थे करैली जब मायावती ने बेंच दी थी चीनी मिल: भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव

बसपा मुखिया के करीबी रहे पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के सपा में शामिल होने के बाद भाजपा सरकार पर किये गए हमले से दोनो दलों में तकरार बढ़ गयी है।

आजमगढ़Jul 31, 2020 / 05:56 pm

Mahendra Pratap

तब कहां थे करैली जब मायावती ने बेंच दी थी चीनी मिल: भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव

तब कहां थे करैली जब मायावती ने बेंच दी थी चीनी मिल: भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव,तब कहां थे करैली जब मायावती ने बेंच दी थी चीनी मिल: भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव,तब कहां थे करैली जब मायावती ने बेंच दी थी चीनी मिल: भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव

आजमगढ़. बसपा मुखिया के करीबी रहे पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के सपा में शामिल होने के बाद भाजपा सरकार पर किये गए हमले से दोनो दलों में तकरार बढ़ गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहा कि आज करैली को किसान, मजदूर और बिजली की चिंता सता रही है लेकिन उनके मंत्री रहते हुए मायावती ने उन्हीं के क्षेत्र में स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का सौदा कर दिया था उस समय करैली कहा थे। अपनी खुद की सरकार में करैली चीनी मिल नहीं बचा पाए और आज जब हमारी सरकार चौबीस घंटे बिजली दे रही है तो कटौती का रोना रो रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहा कि चंद्रदेव राम करैली अभी तक बहुजन समाज पार्टी में रहे हैं समाजवादी पार्टी की सरकार के समय विपक्षी दल के रूप में उन्होंने जो भाषण तैयार किया था वही पुराना भाषण वे अब भी दोहरा रहे हैं। वे जिस पार्टी को छोड़कर आए हैं और जिस पार्टी में पहुंचे हैं। दोनों की सरकारों में बिजली की क्या हालत थी यह किसी से छुपा नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहाकि, सपा और बसपा दोनों की सरकारों में जनरेटर का शोर आम आदमी की दिनचर्या में शामिल हो गया था। जबकि भाजपा सरकार में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। बुनकर हो या किसान सभी खुशहाल हैं। कोरोना महामारी के दौर में भी जब तमाम लोगों के काम धंधे बंद हो चुके हैं प्रदेश के गरीब से गरीब आदमी को भी एक भी वक्त भूखा नहीं सोना पड़ा है। प्रदेश में कमीशनखोरी और दलाली का युग खत्म हो चुका है। सरकार द्वारा महिलाओं के जन धन अकाउंट में प्रतिमाह 500 भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रतिमाह मुफ्त गैस सिलेंडर और राशन भी दिया जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश यादव ने कहाकि, सरकार ने मुबारकपुर की साड़ियों को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोजेक्ट के अंतर्गत शामिल किया है जिससे मुबारकपुर के बुनकरों की स्थिति बेहतर होगी। इस सरकार में गरीब किसान और मजदूरों की बेहतरी के लिए जितना काम किया जा रहा है, वह इससे पूर्व की किसी भी सरकार में नहीं हुआ था। चंद्रदेव राम करैली अभी नए-नए सपा में आए हैं वहां अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दें बुनकर और किसानों की चिंता करना छोड़ें। योगी सरकार बुनकरों और किसानों का बेहतर तरीके से ध्यान रख रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो