scriptबाहुबली उमाकांत यादव पर कसेगा शिकंजा, संपत्ति जब्त करने की तैयारी में जुटा प्रशासन | Bahubali Umakant Yadav Property May be attached in Gangster Act | Patrika News
आजमगढ़

बाहुबली उमाकांत यादव पर कसेगा शिकंजा, संपत्ति जब्त करने की तैयारी में जुटा प्रशासन

-पूर्व सांसद उमाकांत व उनके पुत्र सहित तीन लोगों पर पुलिस ने की है गैंगस्टर की कार्रवाई
-उमाकांत पर दर्ज है कई आपराधिक मामले, सपा और बसपा से रह चुके हैं सांसद
-छह फरवरी को पूर्व सांसद के पुत्र ने पुलिस के वाहन में धक्का मारने के बाद की थी फायरिंग

आजमगढ़Mar 06, 2021 / 08:43 pm

रफतउद्दीन फरीद

पूर्व सांसद उमाकांत यादव

पूर्व सांसद उमाकांत यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पूर्व सांसद उमाकांत यादव की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। पुलिस ने पूर्व सांसद व उनके पुत्र रविकांत यादव के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पूर्व सासंद उमाकांत यादव उनके पुत्र सहित तीन के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी संपत्तियों को जब्त करने की कवायद शुरू कर दी है। पूर्व सांसद के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

पूर्व सांसद उमाकांत यादव की लम्बे समय से जेल में बंद है। उनके उपर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज है। वही पूर्व सांसद के पुत्र रविकांत यादव पर बीते 6 फरवरी को एसओजी टीम के वाहन में धक्का मारने और वाहन में सवार पुलिसकर्मीयों के साथ मारपीट करने व असलहे से फायरिंग करने के आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सासंद के पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था व दो लाइसेंसी असलहे, वाहन को सीज किया था।

पूर्व सासंद के पुत्र द्वारा किये गए हमले के बाद पुलिस ने पिता पुत्र को निशाने पर ले लिया है। पुलिस ने पूर्व सासंद उमांकात यादव व उनके पुत्र रविकांत यादव के खिलाफ दीदारगंज थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद अब कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की नजर पूर्व सांसद द्वारा अर्जित की गयी अवैध संपत्ति पर है। प्रशासन पूर्व सांसद की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई में जुटा है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद उमाकांत यादव उनके पुत्र रविकांत और विकास अग्रहरी के खिलाफ गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनकी संपत्ति सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। इन शातिर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / बाहुबली उमाकांत यादव पर कसेगा शिकंजा, संपत्ति जब्त करने की तैयारी में जुटा प्रशासन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो