scriptभाभी की बहन को भी नहीं छोड़ा, कमरे में बंद कर किया रेप, फिर बोला… | Bhabhi Sister Raped by Husband in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

भाभी की बहन को भी नहीं छोड़ा, कमरे में बंद कर किया रेप, फिर बोला…

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

आजमगढ़Sep 22, 2019 / 07:44 am

रफतउद्दीन फरीद

Rape

रेप

आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में धूमने के लिए आयी पत्नी के रिश्तेदार के साथ पति ने चाकू के नोंक पर दुष्कर्म किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में आरोपी की पत्नी का आरोप है कि उसकी भाभी की 15 वर्षीया बहन एक सप्ताह पूर्व उसके घर आई थी। उसके पति मनोज कुमार पुत्र बाबूलाल ने रिश्तेदार किशोरी के साथ 13 से 15 सितम्बर तक छेड़खानी की और उसके साथ चाकू से डरा धमका कर रेप किया। विरोध करने पर जान माल की धमकी दी। पत्नी को भी उसने डराया धमकाया। कई दिन तक पंचायत हुई। मामले का हल न निकले पर पत्नी ने थाने में तहरीर दी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के विरूद्ध शुक्रवार की रात रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी शनिवार की दोपहर कहीं भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे गंभीरपुर बाजार के मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित का मेडिकल कराया जा रहा है।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / भाभी की बहन को भी नहीं छोड़ा, कमरे में बंद कर किया रेप, फिर बोला…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो