scriptआजमगढ़ में मनाई गई भारत रत्न अटल जी व पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती | bharat ratna atal ji and malviya ji jayanti in azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

आजमगढ़ में मनाई गई भारत रत्न अटल जी व पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती

जयंती अवसर पर याद किए गए महामना मालवीय

आजमगढ़Dec 25, 2019 / 06:38 pm

Ashish Shukla

malviya ji jayanti in azamgarh

जयंती अवसर पर याद किए गए महामना मालवीय

आजमगढ़. बुधवार को पंडित महामना मदन मोहन मालवीय व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी का जयंती पर लोगों ने श्रद्दासुमन अर्पित किया। मालवीय जी की जयंती जहां कलेक्ट्रेट परिसर में के मीटिग हाल में मनाई गई तो वहीं अटल जी की जयंती भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गई। इस अवसर पर देश में शिक्षा की अलख जगाने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय को भी याद किया गया।
नगर के रोडवेज क्षेत्र स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर सदर एवं लालगंज लोकसभा क्षेत्र के जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं ऋषि कांत राय के नेतृत्व में स्वर्गीय अटल जी की जयंती भाव पूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक लालगंज नरेन्द्र सिंह जी मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज जो भी सुधार भारत में दिख रहा है वह अटल जी के प्रयास और भारत माता के प्रति समर्पण की देन है।
अटल जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी, मिलनसार और विराट व्यक्तित्व के थे।सभी राजनीतिक दल अटल जी को सम्मान देते थे। अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उनका जन्मदिन पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आजमगढ़ में भी कमल खिलाने के संकल्प को पूरा करना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति के वटवृक्ष भारत रत्न अटल जी का जीवन भारतीय राजनीतिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।अटल जी जैसा व्यक्तित्व सदियों में कोई एक ही पैदा होता है।
जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने भारतीय राजनीति को एक गौरवशाली स्थान प्रदान किया। अटल जी के संघर्षों के परिणामस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है । समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना ही अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो