scriptपुलिस को मिली बड़ी कामियाबी करोड़ों ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार | big cheater arrested in azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी करोड़ों ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

पकड़े गए जालसाज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया

आजमगढ़Jun 28, 2019 / 08:41 pm

Ashish Shukla

up news

पुलिस को मिली बड़ी कामियाबी करोड़ों ठगने वाला जालसाज गिरफ्तार

आजमगढ़. सिधारी पुलिस ने फर्जी कंपनी खोलकर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक जालसाज को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए जालसाज के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज चंद्रशेखर पुत्र शंकर प्रसाद ग्राम मकदूमपुर थाना घोसी जिला मऊ का निवासी है। उक्त जालसाज कुछ लोगों के साथ मिलकर फैंटासी नाम से एक पोंजी कंपनी खोला है। लोगों को उनका धन दो गुना व तीन गुना करने का लालच देकर ऑनलाइन रुपये अपने खाता में जमा कराता हैं। इस तरह से उसने किसी से दो लाख तो किसी से बीस पच्चीस लाख तो किसी का पचास लाख रुपये जमा कराए हैं।
पांच साल में अब तक दर्जनों लोगों का करोड़ों रुपये अपनी कंपनी में जमा करा लिए हैं। पूछताछ में जालसाज ने बताया कि लोगों द्वारा जमा कराए गए रुपये से वे सभी लखनऊ आदि बड़े शहरों में भूमि खरीदने के बाद बाद उसे अच्छी दामों में बेच देने का काम करते हैं। कुछ दिन पूर्व इस गिरोह के जालसाजी का शिकार हुए एक व्यक्ति एसपी से आकर मिला था। एसपी के निर्देश पर पीड़ित ने सिधारी थाना में अज्ञात के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था।
मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस इस कंपनी के जालसाजों की तलाश में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त कंपनी के मुख्य जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। अन्य जालसाजों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो