scriptट्रक से कुचलकर व्यवसाई की मौत | Big road accident in atrauliya | Patrika News
आजमगढ़

ट्रक से कुचलकर व्यवसाई की मौत

अतरौलिया क्षेत्र के सिकंदरपुर चौराहे के पास हुआ हादसा

आजमगढ़Feb 03, 2018 / 07:48 pm

Sunil Yadav

Road Accident

Road Accident

आजमगढ़. अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित चौराहे पर शुक्रवार की रात ट्रक से कुचलकर 35 वर्षीय व्यवसाई की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


निजामाबाद थाना क्षेत्र के नदौली ग्राम निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र दीपचंद राम इस्पात निर्मित चारपाई का व्यवसाय करता था। शुक्रवार की देरशाम वह टाटा मैजिक वाहन पर रेडीमेड चारपाई लादकर बस्ती जनपद जा रहा था।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर चौराहे के पास वाहन में खराबी आ जाने के कारण उक्त व्यवसायी वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर मैकेनिक का इंतजार कर रहा था। रात करीब आठ बजे ट्रक की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। दुर्घटना मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक व्यवसायी दो भाइयों में बड़ा तथा उसके दो पुत्र बताए गए हैं।
अचेत मिले युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम


आजमगढ़. स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की सुबह अचेत हालत में मिले 35 वर्षीय अज्ञात युवक ने शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को अस्पताल के मर्चरी रूम में रखा गया है।

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने 35 वर्षीय युवक को अचेत हालत में देख इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत युवक को सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन युवक ने शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया।
जहर निगलने से विवाहिता अचेत

आजमगढ़. जीयनपुर कस्बा निवासी 24 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार की शाम अज्ञात कारणों से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई सर्वदा देवी (24) पत्नी चंदन जीयनपुर कस्बे की रहने वाली है। उपचाराधीन विवाहिता की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
अलाव तापते महिला झुलसी


आजमगढ़. निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद में शुक्रवार की शाम अलाव तापते समय झुलसी 35 वर्षीय महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचाराधीन महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

निजामाबाद कस्बे के हुसैनाबाद निवासी दिलशाद की 35 वर्षीय पत्नी केसरीबानो शुक्रवार की शाम घर के समीप अलाव ताप रही थी। अचानक कपड़ों में आग पकड़ लेने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और उसके शरीर में लगी आग को बुझाकर इलाज के लिए उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर रात करीब दस बजे झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Home / Azamgarh / ट्रक से कुचलकर व्यवसाई की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो