script2019 लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने जारी की इस मोर्चे की लिस्ट | BJP Announce Kisan Morcha Executive Members Released List | Patrika News
आजमगढ़

2019 लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने जारी की इस मोर्चे की लिस्ट

जानिये किसके-किसके नाम हैं शामिल।

आजमगढ़Sep 09, 2018 / 10:22 pm

रफतउद्दीन फरीद

BJP

भाजपा

आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी व मोर्चे के सभी मण्डल अध्यक्षों की सूची शनिवार को देरशाम को जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह व मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने जारी कर दिया।
श्री सिंह ने बताया कि अमित कुमार सिंह, आशुतोष चैबे, रमेश मधुकर, अशोक राय को जिला उपाध्यक्ष, रामअशीष पटेल व रामेश्वर सिंह को जिलामहामंत्री, रामनिवास सिंह, रामदरस सिंह, रामनाथ यादव, सुरेन्द्र सिंह को जिलामंत्री और जिला कोषाध्यक्ष विवेक जायसवाल को बनाया गया। इसी क्रम में जिला कार्यसमिति सदस्यों की भी घोषणा की गई जिसमें हरिराम, राजेन्द्र चैहान, अशाक राय, रामदुलार मौर्य, रामअचल राजभर, हरिशंकर सिंह, अंगद सिंह, लक्ष्मीकांत मिश्र, राजकुमार पासवान, कन्हैया लाल मौर्य व आशीष को घोषित किया गया। गिरीश सेठ को कार्यालय प्रभारी और रविकान्त सिंह कौशिक को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
BJP Kisan Morcha <a  href=
list Announce” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/09/azm_bjp_km_list_3386992-m.jpg”> 

वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों की सूची जारी की गयी। जिसमें लालगंज विधान सभा के अंतर्गत ठेकमा मंडल से शिवपूजन विश्वकर्मा, पल्हना मंडल से दिनेश सिंह व लालगंज मंडल से अवधराज यादव घोषित हुए। अतरौलिया विधान सभा के अंतर्गत अतरौलिया मंडल से महेन्द्र उपाध्याय, कोयलसा से दीपनरायन वर्मा, अहिरौला से राणा सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। दीदारगंज विधान सभा के अंतगर्त मार्टिनगंज मंडल से ज्योति प्रताप सिंह, पल्थी से सरोज मौर्य, मोहम्मदपुर से अवधेश चैहान घोषित हुए। फूलपुर पवई विधान सभा के अंतर्गत पवई मंडल से वेदप्रकाश यादव, फूलपुर मंडल से रामकवल विश्वकर्मा, माहुल मंडल से नरेन्द सिंह को मंडल अध्यक्ष घोषित किया। निजामाबाद विधानसभा के अंतर्गत मिर्जापुर मंडल से उदयनरायन सिंह, तहबरपुर मंडल से कल्पनाथ निषाद, निजामाबाद मंडल से शैल यादव को बनाया गया। सदर विधानसभा के अंतर्गत आजमगढ़ नगर से वीरेन्द्र मौर्य, हाफिजपुर मंडल से घूसीराम गौंड़, रानी की सराय मंडल से सुनील राय व पल्हनी मंडल से ज्ञानशंकर राजभर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। मुबारकपुर विधान सभा के अंतर्गत सठियांव मंडल से केदार चैहान, जहानागंज मंडल से अनूप चैहान, मुबारकपुर मंडल से दिनेश यादव व अमिलो मंडल से रामफेर यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। सगड़ी विधानसभा के अंतर्गत हरैया मंडल से विजय बहादुर पाठक को, अजमतगढ़ मंडल से जगजीवन राय व जीयनपुर मंडल से सत्यप्रकाश सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। गोपालपुर विधानसभा के अंतर्गत बिलरियागंज मंडल से अपरबल पाल को, महराजगंज से सच्चिदानन्द सिंह व कप्तानगंज मंडल से सतिराम मौर्य को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। मेंहनगर विधानसभा के अंतर्गत मेंहनगर मंडल से जंगबहादुर यादव को, तरवां मंडल से कृष्ण बिहारी सिंह व खरिहानी मंडल से रामप्रवेश सिंह को मंडल अध्यक्ष बनाया गया।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और सम्पूर्ण उर्जा से पार्टी के सभी कार्यक्रमो को सफल बनाने का आह्वान किया।

By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / 2019 लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने जारी की इस मोर्चे की लिस्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो