scriptभाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर सरकार बनाई-पायलट | BJP made misuse of power, created a government-pilot | Patrika News
दौसा

भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर सरकार बनाई-पायलट

जयपुर से धौलपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट दौसा कलक्ट्रेट चौराहे पर कार्यकर्ताओं से मिले।

दौसाMar 20, 2017 / 09:10 pm

gaurav khandelwal

BJP made misuse of power, created a government-pilot

BJP made misuse of power, created a government-pilot

दौसा. जयपुर से धौलपुर जा रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट सोमवार को दौसा कलक्ट्रेट चौराहे पर कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने कहा कि यूपी में भाजपा को जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है। मुख्यमंत्री व अन्य पदों पर जो निर्णय किए हैं, वो जनता के मन के अनुरुप नहीं रहा। अब समय बताएगा, वहां के सीएम कैसा प्रशासन चलाते हैं। 
पंजाब में कांग्रेस की शानदार जीत हुई है। गोवा और मणिपुर दोनों जगह कांग्रेस पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन वहां प्रजातंत्र की हत्या हुई है। गवर्नर हाउस का दुरुपयोग व केन्द्र सरकार के दबाव में भाजपा ने अपनी सरकारों का गठन किया। इसका कांग्रेस सख्त विरोध कर रही है। इस प्रकार से लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं। 
पायलट ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी और मजबूती से काम करेगी। धौलपुर का उपचुनाव महत्वपूर्ण है और कांग्रेस जीत हासिल करेगी। सरकार के साढ़े तीन साल का लेखा-जोखा देखकर जनता मतदान करेगी। 
पायलट ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि भाजपा इतनी बड़ी पार्टी है, लेकिन मुख्यमंत्री को धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए प्रदेश का एक भी भाजपा कार्यकर्ता टिकट देने लायक नहीं मिला। बसपा से जीतकर आने के बाद जेल गए विधायक की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। इससे भाजपा के दिवालियापन का पता लगता है। धौलपुर की जनता कांग्रेस के साथ है।
इससे पूर्व कांग्रेस के नेताओं ने पायलट का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़, प्रदेश महासचिव मुरारीलाल मीणा व जीआर खटाणा, ममता भूपेश, प्रवक्ता घनश्याम शर्मा, प्रधान दीनदयालबैरवा कप्तानसिंह डोई, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र गुर्जर, मोहरपाल मीणा कन्हैयालाल सैनी, रामप्रताप मीना, कंवरपाल गुर्जर, रामनाथ राजोरिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्तामौजूद थे। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो