scriptभाजपा का सांसद अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा सत्ता का दुरुपयोग कर जीतने वाले बहा रहे घड़ियाली आंसू | BJP Reply Akhilesh Yadav over Power Misuse Allegations on Yogi Governm | Patrika News
आजमगढ़

भाजपा का सांसद अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा सत्ता का दुरुपयोग कर जीतने वाले बहा रहे घड़ियाली आंसू

आजमगढ़ सांसद व सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में जो होता था आज अखिलेश यादव वहीं बोल रहे हैं। अगर भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करती तो मामूली अंतर से हारने वाली कई सीटों को जीत जाती। अखिलेश के बयान को उन्होंने बौखलाहट करार दिया।

आजमगढ़Jun 17, 2021 / 09:21 am

रफतउद्दीन फरीद

मीडिया को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष

मीडिया को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का बयान अब तूल पकड़ता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने सपा पर पलटवार किया है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता और सिस्टम का दुरुपयोग की माहिर सपा है। भाजपा लोकतंत्र में विश्वास करती है। अगर भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करती तो जो सीटे उसने मामूली अंतर से हारी है उसपर उसका प्रत्याशी जीता होता।

ध्रुव कुमार सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आजमगढ़ सांसद अखिलेश यादव के आरोप की निंदा करते हुए दो टूक कहा कि भाजपा सरकार पर मशीनरी का गलत प्रयोग कर सपा के उम्मीदवारों को हराने का आरोप निंदनीय है। यदि ऐसा होता तो आजमगढ़ में ही भाजपा समर्थित कई उम्मीदवार बहुत ही कम अंतराल से हारे है, जो नहीं होता। सपा अपना कार्यकाल भूल गई है, जब वो अपनी सरकार में प्रशासन का दुरूपयोग करके इन चुनावों में अपने लोगों को जबरदस्ती जीतवाने का काम करती थी। यह भाजपा है, जो प्रशासन का गलत प्रयोग नहीं करती है।

उन्होंने कहा कि उदाहरण स्वरूप छपरा जिला पंचायत क्षेत्र से पार्टी समर्थित उम्मीदवार प्रवीण कुमार सिंह को जिस प्रकार मतगणना में गड़बड़ी कर हराया गया वहां सपा सरकार रहती तो नहीं होता। सपा सरकार अपने हारे उम्मीदवारों को जीता देती, यहां तो हमारा जीता उम्मीदवार मतगणना में हार जा रहा है। आज इस कोरोना काल में केंद्र और राज्य की सरकार ने जितना अच्छा काम किया है वह शायद ही कोई दूसरी सरकार कर पाती। राज्य सरकार ने गरीबों को राशन, भत्ता निशुल्क वैक्सीन जैसे अनेक जनहित के कार्य किये। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है तो अर्नगल प्रलाप कर रहा है।

ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि जहां तक आजमगढ़ की बात है तो पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, हवाई-अड्डा, के साथ बहुप्रतिक्षित राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के साथ सरकार ने अनेक ऐसे कार्य किये है जो अतुलनीय है। आगे की और योजनाएं शीध्र ही जनता के सामने आएंगी। जनता सपा, बसपा, कांग्रेस के भ्रष्टाचार, माफिया काल और अनेको घोटोलो को आज तक भूल नहीं पायी है। इसलिए जनता भाजपा को 2022 में पुनः अपार बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लायेगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता प्रवीण कुमार सिंह, जिला महामंत्री नागेन्द्र पटेल, जिला महामंत्री नन्हकू राम, सौदागर भारती, राजेश महुवारी, बलवंत सिंह, उपाध्यक्ष अवनीश मिश्रा, राजीव शुक्ला, राजेश महुवारी आदि मौजूद रहे।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / भाजपा का सांसद अखिलेश यादव पर पलटवार, कहा सत्ता का दुरुपयोग कर जीतने वाले बहा रहे घड़ियाली आंसू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो