scriptअब भाजपाई वैक्सीनेशन में मदद कर आम आदमी के दिल में उतरने की करेंगे कोशिश | BJP workers will help in Vaccination in UP Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

अब भाजपाई वैक्सीनेशन में मदद कर आम आदमी के दिल में उतरने की करेंगे कोशिश

जिले में 25 जुलाई तक होने वाले विशेष वैक्सीनेशन अभियान के दौरान भाजपाई बूथोें पर मौजूद रहकर लोगों की मदद करेंगे। इस दौरान लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के साथ ही भाजपाई सरकार की नीतियों सेे भी अवगत कराएंगे।

आजमगढ़Jul 23, 2021 / 08:34 pm

रफतउद्दीन फरीद

चिकित्सा प्रकोेष्ठ के सह संयोेजक का स्वागत करते भाजपाई

चिकित्सा प्रकोेष्ठ के सह संयोेजक का स्वागत करते भाजपाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मिशन-2022 को सफल बनाने में जुटेे भाजपाई अब वैक्सीनेशन के जरिये आम आदमी के दिल में उतरने की कोशिश कर रहे है। 23 से 25 जुलाई तक चल रहे विशेष वैक्सीनेशन अभियान में बीजेपी के लोग बूथों पर मौजूद रहेंगे और लोगों की मदद करेंगे। अभियान के पहले दिन जिलाध्यक्ष से लेकर बूथ प्रभारी तक टीकाकरण में सहयोग करते नजर आये।

बता दें कि 23 से 25 जुई तक विशेेष कोरोेना टीकाकरण अभियान चल रहा है। भाजपाई इसे अपने लिए बड़े मौके के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर पर कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित रहकर लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने में सहायता करते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया और लोगों से अनुरोध किया की वह भी लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।

इसी तरह लालगंज अध्यक्ष ऋषिकांत राय व अन्य पदाधिकारी भी बूथों पर नजर आये। बीजेपी नेता अगली 25 जुलाई तक लोगों की मदद करते नजर आएंगे। टीकाकरण के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने जिला कार्यालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सह संयोेजक का स्वागत किया। ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने डा. अशोक सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का सह संयोजक बनाकर आजमगढ़ जनपद का सम्मान बढ़ाया है। डा अशोक सिंह सदैव सबकी सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। कोविड जैसी महामारी के समय लोगों की इन्होंने हर सम्भव सहायता करने का कार्य किया है।

डा. अशोक सिंह ने कहा कि आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष, नेताओं पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, क्षेत्रिय अध्यक्ष के सम्मिलित प्रयास से शीर्ष नेतृत्व ने यह जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। मैं प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह सहित सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। मैं आप सब के सहयोग से पूरे प्रदेश में चिकित्सा प्रकोष्ठ को सक्रिय करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में हर सम्भव सुधार के लिए काम करूंगा और इस प्रयास में आजमगढ़ को एक रोल माडल के रूप में स्थापित करने का कार्य करूंगा।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की भी अपनी समस्याएं होती हैं। मैं चिकित्सकों की समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचा कर उन समस्याओं के समाधान का कार्य करुंगा। इस अवसर विनोद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, रामाधीन सिंह, डा, डीपी राय, डा. सुभाष सिंह, अरविंद जायसवाल, प्रेम नारायण पांडेय, जयनाथ सिंह, डा. श्याम नारायण सिंह हनुमंत सिंह, हरीश तिवारी, विनोद उपाध्याय, पूनम सिंह, पवन सिंह मुन्ना, सतेन्द्र राय, विनय प्रकाश गुप्ता, पंकज सिंह कौशिक आदि मौजूद रहे।

BY Ranvijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो