scriptसपा की राह पर चली बसपा, अरविंद कुमार को दोबारा बनाया जिलाध्यक्ष | BSP appointed arvind kumar Azamgarh District President | Patrika News
आजमगढ़

सपा की राह पर चली बसपा, अरविंद कुमार को दोबारा बनाया जिलाध्यक्ष

मिशन-2022 की तैयारी में जुटी बसपा ने बुधवार को जिला इकाई की समीक्षा के बाद अरविंद कुमार को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा कई पदाधिकारियों का पद बरकरार रखा गया है। हाल ही में सपा ने भी निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को दोबारा जिलाध्यक्ष घोषित किया था।

आजमगढ़Jun 09, 2021 / 06:19 pm

रफतउद्दीन फरीद

बसपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी

बसपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी,बसपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी,बसपा की बैठक में शामिल पदाधिकारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. मिशन-2022 की तैयारी में जुटी बसपा भी सपा की राह पर चलती दिख रही है। चुनाव में कम समय के देखते हुए पार्टी ने संगठन में किसी तरह के बदलाव का रिस्क नहीं लिया बल्कि जिला इकाई की समीक्षा के बाद अरविंद कुमार को दोबारा जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया गया। अरविंद के अलावा कई अन्य पदाधिकारियों को भी दोबारा मौका दिया गया है।

बसपा ने एक बार फिर जिले की कमान दलित नेता के हाथ सौंपी है तो उपध्यक्ष पद पर सवर्ण को बैठाया गया है। यह सारे फैसले बुधवार को जिला कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। समीक्षा बैठक में शामिल पूर्व सांसद व मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ घनश्याम चंद्र खरवार, पूर्व एमएलसी विजय प्रताप, मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ मंडल हरिश्चंद्र गौतम, मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ मंडल विनोद चैहान ने जिला इकाई के कार्यों की घंटों समीक्षा की।

इस दौरान संगठन की स्थित, उसकी कार्य प्रणाली पर मंथन किया गया। अंत में निर्णय लिया गया कि अरविंद कुमार जिलाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। मुख्य सेक्टर प्रभारी आजमगढ़ मंडल विनोद चैहान ने बताया कि अरविंद कुमार को जिलाध्यक्ष, अखंड प्रताप सिंह के जिला उपाध्यक्ष, धीरज कुमार मिट्ठू को जिला संगठन मंत्री, भगत राम को बीवीएफ, राजकुमार को जिला वामसेफ प्रभारी पुनः घोषित किया गया। वहीं जगदीश गुप्ता को जिला महासचिव, राशिद अहमद को जिला कोषाध्यक्ष नामित किया गया है।

BY Ran vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो