scriptप्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन | Congress Protest in BJP for Priyanka Gandhi Obscene remarks in Azamgar | Patrika News
आजमगढ़

प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

भाजपा पर लगाया ओछी राजनीति का आरोप, की कार्रवाई की मांग

आजमगढ़Sep 28, 2021 / 03:12 pm

Ranvijay Singh

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस व भाजपा के बीच ठनती दिख रही है। भाजपा नेता द्वारा प्रियंका गांधी पर फेसबुक पर की गयी अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सड़क से संसद तक आंदोलन की चेतावनी दी।

कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय व जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ निर्मला भारती के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे यहां कांग्रेसियों ने सरकार व बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। निर्मला भारती ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा जिस तरह से प्रियंका गांधी के बारे में फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की गयी वह शर्मसार करने वाली है। ऐसे असामाजिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कार्रवाई न होने पर हम बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पांडेय ने कहा कि भाजपा के लोग बेटी पढ़ाओं बेटी बढ़ाओ का नारा देते है। महिलाओं के उत्थान के लिए बड़े-बड़े दावे किये जाते हैं लेकिन यह दावा पूरी तरह खोखला है। इस दल के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं जानते। मऊ जिले के भाजपा नेता द्वारा प्रियंका गांधी पर जो टिप्पणी की गयी वह निंदनीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गयी।

Home / Azamgarh / प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो