मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार ग्राम निवासी आनंद सिंह (38) पुत्र विजयप्रताप सिंह पेशे से ठेकेदार हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में उनकी बहन की शादी हुई है। आनंद सिंह शुक्रवार की शाम चार बजे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव स्थित अपनी बहन के घर आए थे। उसी गांव के एक व्यक्ति से पैसों के लेन-देन के चलते उनसे कहासुनी हो गई। रात करीब नौ बजे आनंद सिंह अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। करिया गोपालपुर गांव स्थित मुख्य द्वार के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर असलहे से फायरिंग कर दिया। गोली आनंद के दाहिने हाथ में लगी और वह शोर मचाते हुए आबादी की ओर भाग कर अपनी जान बचाए।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल ठेकेदार को इलाज के लिए लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
BY- RANVIJAY SINGH