scriptमां बेटी रात को अचानक गायब हो गयीं, कई घंटे बाद दोनों इस हाल में मिलीं | Double Murder in Azamgarh Mother and Daughter Dead Body found in Field | Patrika News

मां बेटी रात को अचानक गायब हो गयीं, कई घंटे बाद दोनों इस हाल में मिलीं

locationआजमगढ़Published: Oct 07, 2019 09:40:16 am

आजमगढ़ के मेहनाजपुर थानाक्षेत्र की घटना।

Double Murder

24 killed by ax in Sidhi, woman killed

आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ में रात को जब सब सो रहे थे तो मां-बेटी गायब हो गयीं। सुबह दोनों की लाश खेत में ऐसी हालत में मिली कि हड़कम्प मच गया। दोनों की लाश थोड़ी- दूर पर मिली। पुलिस का कहना है कि अब तक घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है। पूरे इलाके में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है।
मामला आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थानाक्षेत्र के ढाखा गांव की है। गांव निवासी नेसार अहमद दुबई में रहकर रोजगार करता है, जबकि पत्नी नूरी निशा अपनी तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहती थीं। कुछ महीने पहले ही वह अपने परिवार से अलग हो गयी थी। शनिवार की रात मां नूरी निशा अपनी बेटी गजाला के साथ गायब हो गयी। सुबह बाकी बच्चों ने मां और बहन की तलाश शुरू की तब इस बात की जानकारी गांव के लोगों को हुई।
दोनों को खोजते-खोजते मां की लाश घर से दूर खेतों में पाया गया। थोड़ी देर बाद ही गाजीपुर की सीमा में सादात थानान्तर्गत मलौर गांव की सीमा में मिल गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। एसपी सिटी आजमगढ़ ने कहा है कि दोनों जिलों की पुलिस घटना की जांच कर रही है। अभी घटना के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है, जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो