scriptचुनाव मोड में आम आदमी पार्टी, संजय सिंह ने दर्जनों लोगों को किया पार्टी में शामिल | Dozens Joined Aam Aadmi Party in Azamgarh by Sanjay Singh | Patrika News
आजमगढ़

चुनाव मोड में आम आदमी पार्टी, संजय सिंह ने दर्जनों लोगों को किया पार्टी में शामिल

विधानसभा चुनाव करीब आने के साथ ही राजनीतिक दल चुनावी मोड में आ गए है। एक तरफ जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव बसपा से निलंबित विधायकों को साधने में जुटे हैं वहीं आम आदमी पार्टी भी संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। पार्टी के सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।

आजमगढ़Jun 15, 2021 / 08:02 pm

रफतउद्दीन फरीद

पार्टी में शामिल हुए जिले के नेता

पार्टी में शामिल हुए जिले के नेता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी विधानसभा चुनाव 2022 करीब आने के साथ ही राजनीतिक दल चुनावी मोड में दिख रहे है। एक तरफ जहां सपा मुखिया अखिलेश यादव बसपा से निलंबित विधायकों को साधने में जुटे हैं वहीं आम आदमी पार्टी भी संगठन को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। पार्टी के सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी। खास बात है कि आम आदमी पार्टी सीधे तौर पर सपा और भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगाती दिख रही है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाद यूपी में पैर जमाने की कोशिश में जुटी है। पार्टी पहले ही यूपी विधानसभा चुनाव लड़नेे की घोषणा कर चुकी है। पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह लगातार यूपी में संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटे है। इसी कड़ी में रविवार को रविवार को जनपद आजमगढ़ से अभिभावक महासंघ के सचिव गोविंद दुबे अपने दर्जनभर साथियों के साथ लखनऊ पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। गोविंद के साथ अबू नसर आजमी, मिर्जा दानिश, अजय राय, राकेश मौर्या, कृष्णा सिंह, आलोक राय, राजू सोनकर, राजू सिंह, गौरव सिंह, भानु प्रताप सिंह, से सुजीत कुमार मिश्रा, विजय सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, वैभव सिंह, दीनू सिंह आदि भी आप में शामिल हुए।

यदि देखा जाय तो अब तक सवर्ण भाजपा और यादव तथा मुस्लिम बहुतायत संख्या में सपा के साथ खड़ा रहा है। अब आम आदमी पार्टी इस वोट बैंक में सेंध लगाती दिख रही है। यहीं नहीं आजमगढ़ के गोपालपुर विधानसभा से समाजसेवी सुनील कुमार यादव ने भी अपने दो दर्जन साथियों श्रीपति यादव, भरत यादव पूर्व प्रधान जमालपुर, जगदर यादव प्रधान हमीरपुर, सत्य यादव पूर्व प्रधान चैरासी, सुरेश यादव प्रधान महेशपुर, लालजी सिंह पूर्व प्रधान, राम भवन पूर्व प्रधान चेवता, जगदीश यादव पूर्व प्रधान कपसा, अर्जुन यादव, राम सागर यादव सामाजिक कार्यकर्ता, अवनीश यादव, हेमंत यादव, देवेंद्र यादव, चंद्र प्रकाश यादव, सुधीर यादव, ज्ञानचंद, नरेंद्र कुमार यादव, रामलवट यादव, अंबिका यादव, रामरूप यादव, हरेंद्र यादव आदि ने भी आप का दामन थाम लिया है।

उक्त सभी लोगों को प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। पार्टी के उपाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने जा रही है और उत्तर प्रदेश के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां के लोग परंपरागत राजनीति से ऊब चुके हैं। रोजाना सैकड़ों की संख्या में विभिन्न जिलों से साथी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / चुनाव मोड में आम आदमी पार्टी, संजय सिंह ने दर्जनों लोगों को किया पार्टी में शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो