scriptप्रधानों के आंदोलन में कूदे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव | Ex Minister Durga Prasad yadav Support pradhan Protest against BDO | Patrika News
आजमगढ़

प्रधानों के आंदोलन में कूदे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव

बीडीओं के खिलाफ आंदोलित प्रधानों को मिला पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद का साथ।

आजमगढ़Oct 18, 2018 / 08:54 am

रफतउद्दीन फरीद

Pradhan Protest

प्रधानों का प्रदर्शन

आजमगढ़. खंड विकास अधिकारी रानी की सराय के खिलाफ लामबंद हुये प्रधान संघ का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को भी प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रधानों ने अह्वान किया कि जबतक डीएम बीडीओ को हटाते नहीं धरना जारी रहेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद ने पहुंचकर धरने को अपना समर्थन दिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में लूट-खसोट चरम पर है। अधिकारी बगैर पैसा लिये कोई काम नहीं कर रहे है। कहाकि यह सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम कर रही है। अगर ऐसा नही होता तो प्रधानों को पांच दिन से धरने पर नही बैठना पड़ता।
प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष मुराली यादव ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि ने कार्यालय के सभागार में ताला बंद करा दिया है, ताकि प्रधानों की एकजुटता को दिखाया जा सके। लेकिन संघ इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेगा। उन्होंने कहा कि आज ग्राम प्रधान बीडीओं की कार्यशैली से काफी परेशान है। उनका मानसिक रूप से शोषण किया जा रहा है। क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़़े हुए है।
प्रदर्शन के दौरान मोनू यादव, विजय पाल शर्मा, कमलावती देवी, लाची देवी, मनीता चौहान, संतोष सरोज, हंसराज, फिरतू, मैना, ग्राम प्रधान नगीना सिंह, संतोष यादव, दिनेश राय, लालमुनी राजभर, मकसूदन चौहान, अब्बास, संजय यादव, अंगद यादव, विजय पाल शर्मा, पाना देवी सहित आदि उपस्थित थे।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / प्रधानों के आंदोलन में कूदे समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो