scriptमुंह में कपड़ा ठूंस पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | Father raped minor daughter in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

मुंह में कपड़ा ठूंस पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा नाबालिग पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की नानी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आजमगढ़Jun 16, 2021 / 10:15 pm

रफतउद्दीन फरीद

पुलिस हिरासत में आरोपी पिता

पुलिस हिरासत में आरोपी पिता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले कलयुगी पिता को बुधवार की सुबह मंदुरी तिराहा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बिलरियागंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 12 जून को कंधरापुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके दामाद वृजभान राम ने अपनी नाबालिग पुत्री के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ 28 अप्रैल को दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसने किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पिता के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित किशोरी शोर मचाया तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर पीड़ित का मेडिकल कराया। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद आरोपी की तलाश में जुट गयी।

बुधवार को कंधरापुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मंदुरी तिराहा पर मौजूद हौ और भागने के लिए वाहन की प्रतीक्षा कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / मुंह में कपड़ा ठूंस पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो