scriptभू-माफियाओं में वर्चस्व की जंग, चली गोली | firing after clash between two land mafia group hindi news | Patrika News

भू-माफियाओं में वर्चस्व की जंग, चली गोली

locationआजमगढ़Published: Nov 12, 2017 12:15:31 pm

Submitted by:

Sunil Yadav

भूमि विवाद में मारपीट व फायरिंग

Azamgarh firing

Azamgarh firing

आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापारा गांव में शनिवार दिन में दो पक्ष भूमि विवाद के चलते आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना में गोली लगने से दो व्यक्ति घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति को फावड़े के प्रहार से चोटें आई हैं। गोली से घायल दोनों व्यक्तियों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है ।
सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापारा ग्राम निवासी मोहम्मद राकिब वह उनके विपक्षी एजाज के बीच गांव के बाहर स्थित पुश्तैनी बाढ़ के बंटवारे को लेकर लगभग तीन दशक से विवाद चल रहा है। एक पखवाड़ा पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के दौरान यह बात तय हुई कि क्षेत्रीय लेखपाल से पैमाइश कराए जाने के बाद कोई भी पक्ष विवादित स्थल पर निर्माण कराएगा।
यह भी पढ़े-

विजयलक्ष्मी पंडित और हुसैन के प्यार को बर्दाश्त नहीं कर पाया था नेहरू परिवार

शनिवार को दिन में एक पक्ष द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य का दूसरे पक्ष द्वारा विरोध किया गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इसी बीच एक पक्ष द्वारा असलहे से की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से मोहम्मद राकिब (28) पुत्र शमसुद्दीन, मोहम्मद कैश (30) पुत्र अलाउद्दीन तथा मो. जैश (25) लाठी के प्रहार से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के एजाज (62) को भी फावड़े के प्रहार से चोटें आई हैं। गोली से घायल दोनों युवकों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के संबंध में पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। इस संबंध में सरायमीर थानाध्यक्ष रामनरेश यादव का कहना है कि अभी हमें इस बाबत कोई तहरीर नहीं मिली है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो