scriptछत पर सो रहे पति पत्नी पर हमला, फायरिंग में पति को लगी गोली, हालत गंभीर | Firing on Husband Wife During Sleep on Roof in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

छत पर सो रहे पति पत्नी पर हमला, फायरिंग में पति को लगी गोली, हालत गंभीर

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछीछी गांव की घटना घायल की हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर

आजमगढ़Sep 20, 2020 / 07:42 pm

रफतउद्दीन फरीद

azamgarh craim

छत पर सो रहे पति पत्नी पर हमला, फायरिंग में पति को लगी गोली, हालत गंभीर


आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछीछी गांव में शनिवार की रात मकान की छत पर सो रहे दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान पत्नी तो बाल-बाल बच गयी लेकिन पति के सिर में गोली लगने से वह गंभीररूप से घायल हो गया। लोग उसे स्थानीय अस्पताल ले गये जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अछीछी गांव निवासी अरविद कुमार राम 45 मुंबई रहते थे। लगभग दो माह पूर्व मुंबई से घर आए हुए थे। परिवार के लोगों के मुताबिक शनिवार की रात वह और उनकी पत्नी मकान के छत पर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे अज्ञात हमलावरों ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से अरविंद गंभीररूप से घायल हो गए।


गोली की आवाज सुनकर पत्नी के साथ ही पास पड़ोस के लोग भी जग गए। ग्रामीणों की मदद से अरविंद को सीएचसी लालगंज ले जाया गया जहां अस्पताल बंद होने के कारण जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर, गंभीरपुर थानाध्यक्ष व गोसाई की बाजार चैकी प्रभारी ने फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंचकर मौके पर जांच की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / छत पर सो रहे पति पत्नी पर हमला, फायरिंग में पति को लगी गोली, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो