scriptपूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा सैलाब, टूटी दलीय सीमा | Former assembly speaker funeral will held on 20 October | Patrika News
आजमगढ़

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा सैलाब, टूटी दलीय सीमा

देर शाम पैतृक गांव बड़गहन पहुंचा सुखदेव राजभर का पार्थिव शरीर

आजमगढ़Oct 19, 2021 / 10:17 pm

Ranvijay Singh

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को श्रद्धासुमन अपिर्त करते लोग।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को श्रद्धासुमन अपिर्त करते लोग।

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. दिन भर के इंतजार के बाद मंगलवार की देर शाम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का पार्थिव शरीर पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोग उमड़ पड़े। हजारों की भीड़ उनके अंतिम दर्शन को परेशान नजर आई। सभी दलों के लोग भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे। लोगों के आंसू तो थम नहीं रहे थे। जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह आदि ने भी शोकाकुल परिवार को ढांढस बधाया।

बता दें कि बसपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का किडनी फेल हो जाने के कारण सोमवार की रात निधन हो गया था। परिवार के लोग मंगलवार की सुबह ही लखनऊ से पैतृक गांव बड़गहन पहुंच गए थे। उनके निधन की सूचना के बाद सुबह से ही घर पर लोगों का तांता लगा था। हजारों की संख्या में देर शाम तक लोग उनका शव पहुंचने का इंतजार करते रहे। शाम करीब छह बजे पार्थिव शरीर पहुंचा, तो लोगों की आंखें नम हो गईं। बहुतेरे लोग तिरंगे में लिपटे शव को देख फफक पड़े।

सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व विधायक आदिल शेख, बेचई सरोज आदि सुबह से ही उनके आवास पर जमे थे। वहीं दोपहर बाद पूर्व मंत्री भाजपा नेता कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, सपा के पूर्व विधायक बेचई सरोज, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, एमएलसी राकेश यादव, निजामाबाद की नपं चेयरमैन प्रेमा यादव, बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर आदि भी पहुंच गए। लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

Home / Azamgarh / पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव को श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा सैलाब, टूटी दलीय सीमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो