बरदह थाना क्षेत्र के जीवली मोड़ पर बीते 4 अक्टूबर को हुई दुर्घटना में घायल युवक की गुरुवार की रात मौत हो गई। मृतक मनजीत (32) पुत्र कर्मदेव बरदह क्षेत्र के बउआपार गांव का निवासी था। दुर्घटना के वक्त वह अपने गांव के मित्र के साथ बाइक पर पीछे बैठकर घर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ था। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र बताए गए हैं। इसी क्रम में शहर कोतवाली क्षेत्र के कोठरा हाफिजपुर ग्राम निवासी 45 वर्षीय महेंद्र पुत्र रामायन यादव कि गुरुवार की रात निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक दो दिन पूर्व बाजार से पैदल घर जाते समय स्कूल बस की चपेट में आकर घायल हो गया था।
मृतक की दो बेटियां बताई गई हैं। वहीं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव के पास गुरुवार की सुबह दुर्घटना में मृत युवक की शिनाख्त हो गई। मृतक मनोज (27) पुत्र स्व. रामप्रसाद राम मुबारकपुर क्षेत्र के अबाड़ी गांव का रहने वाला था। गुरुवार की सुबह साइकिल से मजदूरी करने जाते समय वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था। मृतक मां-बाप का इकलौता पुत्र एवं उसकी एक पुत्री बताई गई है।