scriptकिशोरी को बंधक बनाकर गैंगेरप, तीस घंटे तक कमरे में बंद रखा | Girl gang rape after kidnapping in Up azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

किशोरी को बंधक बनाकर गैंगेरप, तीस घंटे तक कमरे में बंद रखा

एक युवक के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आजमगढ़Dec 09, 2018 / 08:56 pm

Akhilesh Tripathi

Girl gang rape

लड़की के साथ गैंगरेप

आजमगढ़. रौनापार थाना क्षेत्र में किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। गैंगरेप के बाद बेहोशी की हालत में पीड़िता को गांव के पास छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को बाइक सवार तीन युवकों ने एक किशोरी को अगवा कर लिया। अगवा की गई किशोरी को तीस घंटे तब बंधक बनाकर रखा। किशोरी के साथ तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया। रविवार की भोर में आरोपित पीड़ित किशोरी को बेहोशी की हालत में गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। शाम को पीड़िता के भाई ने रौनापार थाना पर पहुंच कर एक युवक के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
रौनापार थाना क्षेत्र की निवासी 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार की रात को लगभग दस बजे घर के पास ही शौच के लिए गई थी। किशोरी का आरोप है कि उसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने उसका मुंह दबाकर अगवा कर लिया और बाइक से एक सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद एक आरोपित के घर पर ले जाकर उसे तीस घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान भी आरोपितों ने उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार की भोर में आरोपित किशोरी को बेहोशी की हालत में गांव के पास छोड़कर भाग गए।
होश में आने के बाद किशोरी किसी तरह से अपने घर पहुंची और आप बीती परिजनों को बताया। पीड़ित किशोरी को लेकर परिजन रविवार की दोपहर को रौनापार थाने पर पहुंचे। काफी हीलाहवाली करने के बाद पुलिस ने शाम को पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रौनापार थानाध्यक्ष गिरिजेश सिह रघुवंशी ने कहा कि आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो