scriptखेत में घसीटकर लड़की के साथ रेप, गिरफ्तार आरोपी ने बतायी ये बात | Girl raped in Azamgarh accused Arrested and Denied to Crime | Patrika News
आजमगढ़

खेत में घसीटकर लड़की के साथ रेप, गिरफ्तार आरोपी ने बतायी ये बात

आजमगढ़ में युवती को मारपीट कर दुराचार करने का आरोपी गिरफ्तार।

आजमगढ़Mar 24, 2019 / 10:56 pm

रफतउद्दीन फरीद

Rape

रेप

आजमगढ़. दीदारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को शौच के लिए गयी एक युवती को मारपीट कर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया गया है। वहीं एसओ ने दुराचार की बात से इंकार किया। उनका कहना है कि छेड़खानी व मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने पीड़ित युवती के चाची की तहरीर पर दो युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
दीदारगंज क्षेत्र की निवासी एक युवती शनिवार की रात को लगभग दस बजे घर के पास ही स्थित खेत में शौच के लिए गयी थी। युवती का आरोप है कि पड़ोस गांव के ही निवासी एक युवक खेत में आया और पीछे से उसका गला दबाने लगा। उसने प्रतिरोध करने का प्रयास किया तो शाल से उसका मुंह बंद कर दिया। तत्पश्चात उसे खेत में ही घसीटते हुए बियर की बोतल से मारपीटकर घायल कर दिया। इस हमले से वह बेहोश हो गयी। घायल युवती का आरोप है कि उक्त युवक ने उसके साथ दुराचार भी किया। युवती को इलाज के लिए मार्टीनगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। दीदारगंज थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने पूछे जाने पर दुराचार की बात से इंकार किया। उनका कहना है कि पीड़ित युवती का मुख्य आरोपित युवक राजकुमार से प्रेम प्रपंच चल रहा था।
उक्त युवक के बुलाने पर वह रात में उससे खेत में मिलने के लिए गयी थी। किसी बात को लेकर प्रेमी से उसकी तकरार हो गयी। तकरार के चलते प्रेमी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर युवती को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं पीड़ित युवती के परिजन भी दुराचार की बात से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित युवती की चाची ने इस संबंध में पुरा किशुनी गांव निवासी पंकज निषाद पुत्र रामअचल निषाद व राजकुमार निषाद पुत्र राधेश्याम निषाद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छेड़खानी व मारपीट की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपित पंकज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपित राजकुमार फरार बताया जा रहा है।
By Ran Vijay singh

Home / Azamgarh / खेत में घसीटकर लड़की के साथ रेप, गिरफ्तार आरोपी ने बतायी ये बात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो