scriptGold Rate Today : लगातार तीसरे दिन सोने का भाव स्थिर, चांदी में गिरावट जारी | gold and silver rate today in gorakhpur | Patrika News
आजमगढ़

Gold Rate Today : लगातार तीसरे दिन सोने का भाव स्थिर, चांदी में गिरावट जारी

Gold And Silver Rate Gold Price Today in Gorakhpur : चांदी के भाव में 200 रुपये की गिरावट 67800 रुपयेे प्रति किलो पहुंची चांदी

आजमगढ़Sep 15, 2021 / 09:27 am

Ranvijay Singh

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गोरखपुर. Gold Rate Today : पिछले तीन दिनों से सोने (Gold Price) का भाव लगातार स्थिर है। वहीं चांदी (Silver Price Today) के दाम में फिर गिरावट दर्ज की गयी है। बुधवार को भी 22 कैरेट सोना 45590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं 24 कैरेट सोना 47870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चादी का दाम में 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी। चांदी 67800 रुपयेे प्रति किलो बिकी।

बता दें पिछलेे रविवार को 22 कैरेट सोना 46090 रुपये 10 प्रति ग्राम पहुंच गया था। 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 300 रुपये की वृद्धि हुई थी। इसी तरह 24 कैरेेट सोना रविवार को 48390 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। इसके भाव में प्रति 10 ग्राम 310 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी थी। चांदी के भाव में भारी उछाल देखा गया था। रविवार को चांदी 69600 रुपयेे प्रति किलो थी। 4 सितंबर को चांदी का भाव 67800 रुपये प्रति किलो हो गया था। चांदी के भाव में एक दिन में 1800 रुपये की वृद्धि दर्ज की गयी थी।

रविवार को आई उछाल के बाद से बाजार लगातार स्थिर था लेकिन पिछले बुधवार से सोने के दाम में गिरावट शुरू हुई। बुधवार को 22 कैरेट सोने का भाव 45990 रुपये 10 प्रति ग्राम था। इसमें मूल्य में प्रति 10 ग्राम 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी। वहीं 24 कैरेेट सोने का भाव 48990 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसके भाव में भी प्रति 10 ग्राम 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी।

एक सप्ताह के बाद आज सोने का भाव निचले स्तर पर पहुंच गया था। वहीं चांदी के रेट में भी प्रति किलो 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी। 22 कैरेट सोना में प्रति ग्राम 10 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी थी। 12 सितंबर को 22 कैरेट सोना 45590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं 24 कैरेट सोना 47870 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चादी का दाम में 600 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी थी। चांदी 68500 रुपयेे प्रति किलो बिकी थी।

इसके बाद सोमवार यानि 13 सितंबर से सोने का दाम स्थित बना हुआ है। बुधवार को भी 22 कैरेट सोना 45590 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। वहीं 24 कैरेट सोना 47870 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का दाम में 200 रुपये प्रति किलो की गिरावट आयी। चांदी 67800 रुपयेे प्रति किलो बिकी।

Home / Azamgarh / Gold Rate Today : लगातार तीसरे दिन सोने का भाव स्थिर, चांदी में गिरावट जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो