scriptइस भोजपुरी एक्ट्रेस की एक फिल्म की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप | Hot Bhojpuri Actress Fee In Bhojpuri Film Industry | Patrika News
आजमगढ़

इस भोजपुरी एक्ट्रेस की एक फिल्म की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

जानिए भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाली इस एक्ट्रेस के बारे में

आजमगढ़Nov 07, 2017 / 10:56 am

sarveshwari Mishra

वाराणसी. भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को तो जानते ही होंगे आप। भोजपुरी भाषी क्षेत्र के लिए यह जाना पहचाना नाम है। कभी डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वाली वाली यह एक्ट्रेस आज लाखों रुपए लेती है एक फिल्म में काम करने की। वर्तमान में आम्रपाली भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अदाकारा हैं।
भोजपुरी फिल्मों की बेस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस का अवार्ड पा चुकी अाम्रपाली अब सबसे महंगी भोजपुरी एक्ट्रेस बन चुकी हैं।

आम्रपाली दूबे
यहां से शुरू हुआ था करियर
आम्रपाली ने 2014 में फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ से अपने करियर की शुरूआत की थी।
7-9 लाख एक फिल्म का लेती हैं फीस

एक भोजपुरी फिल्म के लिए आम्रपाली करीब 7 से 9 लाख रुपए फीस लेती हैं। फीस के मामले में वह नंबर वन के पोजिशन हैं। 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में उनका जन्म हुआ था। अम्रपाली काफी पहले अपने दादा के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। उन्होंने मुंबई के भावन कॉलेज से अपनी पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों में उन्होंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया था और इस दौरान वे मॉडलिंग भी करती थीं।
 आम्रपाली दूबे
टीवी सीरियलों में कर चुकी हैं काम

आम्रपाली ने टीवी सीरियल ‘सात फेरे’, ‘रहना है तेरी पलकों की छांव में’, ‘मेरा नाम करेगी रौशन’, ‘हॉन्टेड नाइट्स’ में काम किया।

आम्रपाली की सबसे ज्यादा और सफल फिल्में दिनेश लाल यादव के साथ आईं हैं। आम्रपाली के को-स्टार दिनेश लाल यादव भी मानते हैं कि वे काफी ज्यादा बिंदास और ओपन माईंडेड हैं। इस बारे में खुद आम्रपाली का कहना है कि वे थोड़ी अलग किस्म की हैं, अगर कोई उन्हें हंसने को बोलेगा तो वे बेमतलब का बहुत सारा हंस सकती हैं।
आम्रपाली दूबे
पिता का सपना था डॉक्टर बने आम्रपाली

आम्रपाली को उनके पिता डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन आम्रपाली का मन कभी पढ़ाई में नहीं लगा। जब कॉलेज जाने की उम्र हुई तो उन्होंने ऐसे ही ऑडिशन देना शुरू कर दिया। एक दिन उनका सिलेक्शन सीरियल ‘सात फेरे’ के लिए हो गया। फिलहाल, आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री में काम कर दर्शकों का दिल जीत रही हैं।

Home / Azamgarh / इस भोजपुरी एक्ट्रेस की एक फिल्म की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो