scriptअस्पताल में घायलावस्था में लाए गए युवक ने तोड़ा दम | Injured Young Man Died in Azamgarh District hospital | Patrika News
आजमगढ़

अस्पताल में घायलावस्था में लाए गए युवक ने तोड़ा दम

मृतक की पहचान न होने पर शव को मोर्चरी रूम में रखा गया

आजमगढ़Aug 13, 2018 / 10:51 am

sarveshwari Mishra

Dead body

Dead body

आजमगढ़. जिला अस्पताल में शनिवार की देर शाम सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायल मिले 30 वर्षीय युवक को भर्ती कराया गया। उपचाराधीन युवक ने रविवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संभव न होने पर शव को अस्पताल के मर्चरी रूम में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। जिला अस्पताल में शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे 108 नंबर एंबुलेंस के विपिन नामक चालक ने घायलावस्था मिले 30 वर्षीय अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रविवार की सुबह करीब नौ बजे घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक के शरीर पर चेकदार शर्ट और काले रंग की पैंट मौजूद है। रविवार की शाम तक मर्चरी रूम में रखे गए शव का पोस्टमार्टम संभव नहीं हो सका था।
By- ranvijay Singh

Home / Azamgarh / अस्पताल में घायलावस्था में लाए गए युवक ने तोड़ा दम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो