scriptसपा के गढ़ में भाजपा ने निषाद नेता को दी बड़ी जिम्मेवारी, पद संभालते ही किया बड़ा ऐलान | Kanhaiya nishad big statement on Bjp before loksabha election | Patrika News
आजमगढ़

सपा के गढ़ में भाजपा ने निषाद नेता को दी बड़ी जिम्मेवारी, पद संभालते ही किया बड़ा ऐलान

कहा- भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज के लिए कार्य कर रही है।

आजमगढ़Sep 04, 2018 / 08:18 pm

Akhilesh Tripathi

kanhaiya Nishad

कन्हैया निषाद

आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व नवनियुक्त उप्र मछुआ प्रकोष्ठ के संयोजक कन्हैया लाल निषाद के प्रथम जनपद आगमन पर नेहरू हाल के सभागार में समारोह का आयोजन कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कन्हैयालाल निषाद को उत्तर प्रदेश मछुआ प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया है। कन्हैया लाल निषाद गरीब परिवार में जन्मे अपनी मेहनत व संघर्ष से सफल व्यवसायी बने।
उन्होंने कहा कि वह सामाजिक कार्यो को करते हुए आज भारतीय जनता पार्टी में इस स्थान पर पहुंचे हैं। उनको पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उसके लिए उनको हार्दिक बधाई। मछुआ समाज के उत्थान की जो जिम्मेदारी कन्हैया लाल निषाद को सौपी गई हैं वह बहुत बड़ी है और कठिन भी लेकिन इनकी कर्त्तव्यनिष्ठा व क्षमता को देखते हुए हमें यह पूर्ण विश्वास है कि कन्हैया लाल निषाद मछुआ समाज को आगे ले जाने में सफल होंगे।
कन्हैया लाल निषाद ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज के लिए कार्य कर रही है। मछुआ समाज पहले से ही भाजपा के साथ है, पार्टी ने जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपा है उसे पूरी निष्ठा व इमानदारी से निभाउंगा। निषाद ने आगे कहा कि अपने लिए तो सभी जीते है दूसरो के लिए जो जिये वहीं जीवन सार्थक है। पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण भगवान निषादराज की प्रतिमा जो सालों पहले आजमगढ़ लाकर रखी गयी है उसे स्थापित नहीं किया गया, जल्द ही उस प्रतिमा को उचित स्थान पर स्थापित किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकृष्ण पाल, डॉ. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य व निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, जिला महामंत्री हरीश तिवारी, श्यामबरन निषाद, राजेन्द्र निषाद, राम मिलन निषाद, रमाकांत मिश्र क्षेत्रिय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विनोद राजभर, दुर्गविजय यादव, लक्ष्मण मौर्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आनुसूचित जनजाति मोर्चा अभय दत्त गोंड, जिला उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, पंकज कौशिक, हनुमन्त सिंह, पवन सिंह मुन्ना, जिला महामंत्री ऋषिकांत राय, जगत नरायन गौड, जिला मंत्री हरिवंश मिश्र, विवेक सिंह सोनू, महेन्द्र मौर्य, विनय प्रकाश गुप्त, बृजेश यादव, रविशंकर तिवारी, विवेक निषाद, अवधेष निषाद, हंसराज निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।
BY- RANVIJAY SINGH

Home / Azamgarh / सपा के गढ़ में भाजपा ने निषाद नेता को दी बड़ी जिम्मेवारी, पद संभालते ही किया बड़ा ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो