scriptकांशीराम आवास पर अवैध कब्जा करने वाले 135 लोगों पर कसेगा शिकंजा | Kashiram awas illegal capture in Up azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

कांशीराम आवास पर अवैध कब्जा करने वाले 135 लोगों पर कसेगा शिकंजा

जल्द ही पुलिस की मदद से खाली कराये जाएंगे आवास

आजमगढ़Dec 22, 2018 / 08:31 pm

Akhilesh Tripathi

Kashiram awas

कांशीराम आवास

आजमगढ़. कांशीराम नगरीय गरीब आवास योजना के तहत शहर के तीन स्थानों पर बने आवासों में काफी संख्या में लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। कई बार की नोटिस की बाद भी आवास खाली न करने के कारण अब जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पीओ डूडा की रिपोर्ट पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं परियोजना अधिकारी डूडा नरेंद्र सिंह ने प्रशासन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया है, जो जल्द ही सख्ती के साथ अवैध कब्जेदारों से आवास खाली कराएगी। उसके बाद पात्र लाभार्थियों को आवंटित किया जाएगा।
पीओ डूडा डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि कांशीराम नगरीय गरीब आवास योजना के तहत शहर के जाफरपुर, चकगोरया एवं डीएवी के पास आवास बनाए गए हैं। इसमें कई आवासों में अवैध रूप से लोग रह रहे हैं। इन्हें कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन आवास खाली नहीं किया गया। इसके बाद जाफरपुर में 125 एवं चकगोरया के 35 आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए सूची एडीएम प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के तीन स्थानों पर बने कांशीराम नगरीय गरीब आवास योजना तहत बने आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के रहने की जानकारी दी गई थी। पीओ डूडा को निर्देशित किया गया है कि वे ऐसे लोगों की सूची बनाकर अविलंब दें। उसके बाद प्रशासन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम अभियान चलाकर ऐसे आवासों को खाली कराएगी। तत्पश्चात पुराने ऐसे लोग जो आवंटित आवास में नहीं रहते हैं, उनका आवंटन निरस्त कर पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार आवंटित किया जाएगा।
BY- RANVIJAY SINGH

Home / Azamgarh / कांशीराम आवास पर अवैध कब्जा करने वाले 135 लोगों पर कसेगा शिकंजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो