scriptकौन हैं विजय बहादुर पाठक, जिन्हें BJP बना रही है MLC, जब भाजपा बनी तब से कर रहे हैं सियासत | Know about BJP MLC Candidate Vijay Bahadur Pathak in UP | Patrika News
आजमगढ़

कौन हैं विजय बहादुर पाठक, जिन्हें BJP बना रही है MLC, जब भाजपा बनी तब से कर रहे हैं सियासत

विधान परिषद के लिए टिकट पाने वाले विजय बहादुर पाठक लंबे समय से संगठन के लिए काम करते रहे।

आजमगढ़Apr 15, 2018 / 11:44 pm

रफतउद्दीन फरीद

Vijay Bahadur Pathak

विजय बहादुर पाठक

आजमगढ़. भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 13 सीटों में से 10 सीटों के लिये अपने उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार को कर दिया। 11वीं सीट सहयोगी अपना दल को दे दी। भाजपा की लिस्ट में आजमगढ़ के भाजपा नेता विजय बहादुर पाठक का नाम भी शामिल है। पाठक को संगठन की सेवा का ईनाम दिया गया है। वह जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन में अपनी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। यशवंत सिंह के साथ ही विजय बहादुर पाठक को भी विधान परिषद भेजे जाने के ऐलान से समर्थकों में खुशी की लहर है।

विजय बहादुर पाठक मूलरूप से फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मनियार गांव के रहने वाले हैं। भाजपा के गठन के समय से ही वे राजनीति में सक्रिय है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़कर काम करते हुए वर्ष 1984 में इन्हें श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर का छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया था। इसके बाद साल 1985 में इन्हें भाजयूमों का जिलामंत्री चुना गया।

साल 1991 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद इन्हे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गयीं। पिछले एक दशक से वे लगातार प्रदेश संगठन में विभिन्न पदों पर काम करते रहे हैं। वर्तमान समय में वो प्रदेश महामंत्री हैं। विजय बहादुर पाठक की संगठन में मजबूत पकड़ है। सबसे बड़ी बात है कि वे अपने पॉलिटिकल कैरियर के दौरान पूरी तरह निर्विवाद रहे हैं। इन्हें टिकट मिलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
इन पदों पर भी रहे
– 1994 से सदस्य यूपी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति।
– 1997 में जनसम्पर्क अधिकारी तत्कालीन यूपी मंत्री कलराज मिश्र
– 1998 में उपाध्यक्ष यूपी ओलम्पिक एसोशियन
– 2000 में प्रदेश मीडिया प्रभारी
-2002 में प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र निजामाबाद, आजमगढ़
– 2005 में पार्टी प्रवक्ता
– यूपी तीरंदाजी संघ का संयुक्त सचिव
– आजमगढ़ ओलम्पिक एशोसिएशन का अध्यक्ष
– 2010 में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता।
– 2016 में प्रदेश महामंत्री।
– 2018 में फिर प्रदेश महामंत्री।

Home / Azamgarh / कौन हैं विजय बहादुर पाठक, जिन्हें BJP बना रही है MLC, जब भाजपा बनी तब से कर रहे हैं सियासत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो