scriptबोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत | Man death in road accident in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

दुर्घटना की खबर सुन शहर आ रही मृतक की मां भी हादसे में घायल

आजमगढ़Jan 24, 2019 / 11:47 am

Devesh Singh

accident

accident

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटिला बाजार के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर गांव के किसी व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठ शहर आ रही मृतक की मां भी कंधरापुर क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल हो गई। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के मरछा हरिबल्लभपुर ग्राम निवासी जगन्नाथ पटेल परिवार की आजीविका चलाने के लिए दिल्ली में रहकर फर्नीचर निर्माण का कार्य करते हैं। घर पर उनकी पत्नी भानुमति देवी (56) अपने दो पुत्रों के साथ रहती है। मंगलवार को दिन में जगन्नाथ पटेल का छोटा पुत्र रोबिन पटेल (22) बाइक से गंभीरपुर क्षेत्र में किसी रिश्तेदार के यहां गया था। शाम करीब छह बजे बाइक से वापस घर लौटते समय कोटिला बाजार के पास वह तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की खबर पाकर मृतक की मां भानुमति देवी गांव के किसी व्यक्ति के साथ बाइक से जिला मुख्यालय आ रही थी। कंधरापुर क्षेत्र में शाम करीब सात बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस दुर्घटना में भानुमति भी घायल हो गई। जिला अस्पताल से रेफर कर दिए जाने पर घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक रोबिन परास्नातक छात्र था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Home / Azamgarh / बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो